आज का राशिफल 26 दिसंबर 2021

By  PTC NEWS December 26th 2021 12:01 AM -- Updated: December 25th 2021 10:36 PM

Forecast for 26.12.2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

URL: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

आप एक बिंदास और बोल्ड किस्म के इंसान हैं,जो अपने मन का करना जानते हैं।

आपके द्वारा किया जाने वाला लेन देन आगे समस्या पैदा कर सकता है,सतर्क रहें।

आज परिवार के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान कर सकते हैं,अच्छा महसूस करेंगे।

बॉस के साथ बहस हो जाने की संभावना है इससे आपके जॉब को खतरा हो सकता है।

सेहतमंद जीवन आपकी प्राथमिकता रहेगी,जीवनशैली में सुधार करने का प्रयत्न करेंगे।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नीला

वृष

प्रेम की भाषा ही सबसे महत्वपूर्ण है जो आप अपने प्रियजनों को दे सकते हैं।

आज पूरी सक्रियता के साथ अपना काम पूरा करें ,अच्छा लाभ होने वाला है।

अपनी कोई भावना सीबलिंग के साथ शेयर करना चाहेंगे,समय मिलना कठिन है।

कार्यक्षेत्र में आपको सराहना या अच्छे काम का अवसर दिए जाने की अपेक्षा रहेगी।

आज आप एक सेहतमंद दिन की शुरुआत करने वाले हैं,सबकुछ रुटिन से करेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मिथुन

आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे समय समय पर खुद से संवाद करने की जरुरत होती है।

क्लाइंट या पार्टनर की तरफ से ऐसा ऑफर मिलने वाला है जिसे इंकार नहीं कर पाएंगे।

आपके परिवार के लोग जानते हैं कि आप उनके लिए कितना कर रहे पर जता नहीं पाते।

आज आप आमदनी का बहुत बड़ा जरिया गंवा रहे हैं इसका एहसास बाद के दिनों में होगा।

आपको अपने सेहत के प्रति बेहद सचेत रहने की जरुरत है ,अन्यथा समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कर्क

आप बेहद भावुक इंसान हैं प्यार और इमोशन के साथ ही कुछ कर पाते हैं।

किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं लग रहा।

आप हमेशा कल्पना में जीना पसंद करते हैं घर के लोग इससे नाखुश रहेंगे।

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है,दिल थाम कर बैठें।

सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी,अच्छी सेहत का मजा लेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : बेबी पिंक

सिंह

आप दूसरों के लिए जो कुछ करते हैं उससे सराहना की उम्मीद रहना स्वभाविक है।

जिस अंदाज में आप बातचीत करते हैं या चलते हैं उससे शाही मिजाज झलकता है।

प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।

दूर के किसी रिश्तेदार के घर आने की संभावना है ,आपका रुटिन खराब हो सकता है।

आज आप हार्ड वर्क के बदले स्मार्ट वर्क पर फोकस कर सकते हैं,अच्छा अनुभव होगा।

आप में से कुछ लोग अब खानपान के प्रति विशेष सजग रहेंगे,रुटिन फॉलो कर सकते हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : परपल

कन्या

आपका परिवर्तनशील मिजाज नए जगह पर जल्दी सामंजस्य बिठा लेने में मदद करता है।

यदि बेहद जरुरी न हो तो आज किसी भी प्रकार के लेन देन से बचना चाहिए,सुरक्षित रहेंगे।

परिवार का कोई सदस्य आपसे अपनी मेडिकल कंडिशन छुपाने का प्रयास कर सकता है।

आप में से कुछ लोग नए क्लाइंट बनाएंगे पर जल्दबाजी में गलत फैसला होने का खतरा है।

सेहत को लेकर कोई समस्या सामने आने वाली है लेकिन दबाई लेने पर ठीक हो सकता है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग :हरा

तुला

तुला राशि के लोग बदलाव को लेकर सहज होते हैं,दुनियां से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

आजा आपके सामने निवेश का शानदार अवसर आने वाला है,शानदार फायदा होगा।

आप बराबरी में विश्वास रखते हैं लेकिन आज अपने ही घर में भेदभाव झेलना पड़ेगा।

मौजूदा स्थल पर किसी मिली सीख की गांठ बांध लेने से आप काफी फायदे में रहेंगे।

आप में से कुछ लोग अपने डायट्री प्लान या जिम के रुटिन में बदलाव कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग हमेशा अपनी बेहतरी का रास्ता तलाशते रहते हैं।

आप के पास सही गलत में फैसला करने की अद्भूत क्षमता मौजूद है।

जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते रहें,अपेक्षित सफलता मिल जाएगी।

आज परिवारिक स्तर पर माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहने वाला है।

अपने जूनियर या स्टाफ को अच्छी ट्रेनिंग दें भविष्य के लिए सही रहेगा।

फिटनेस को लेकर आपका जुनून बढने वाला है,जिम ज्वाइन कर सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : हल्का नीला

धनु

जीवन के हर क्षेत्र में मिलने वाले इंसान से अच्छा संपर्क रखना आपका हुनर है।

वित्तीय स्तर पर हर तरह से फायदे में रहेंगे चाहे प्रॉपर्टी सौदा हो या शेयर का काम।

परिवार के लोग आपको बहुत प्यार करते हैं ,आज कोई सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं।

सबकी सलाह सुनने के बावजूद करियर के मामले में सिर्फ अपने निर्णय पर चलेंगे।

सेहत के स्तर पर आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है,खुलकर जी सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नीला

मकर

आप कितने समर्पित इंसान हैं आपके संपर्क में रहने वाले इसे बेहतर जानते हैं।

आपके पास व्यवसायिक हुनर है इस राह पर चल कर बड़ी सफलता पा सकेंगे।

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा,मनी मैनेजमेंट संबंधी कोई ट्रेनिंग लेंगे।

जिस ट्रिप पर जाने के लिए लंबे समय से प्लान कर रहे थे आज वो संभव होगा।

आज आप जो कुछ प्लान करेंगे उसे पूरे मनोबल से संपन्न करने का प्रयास करेंगे।

अपनी सेहत का आज खास ध्यान रखें ,हाइड्रेट रहने की जरुरत होगी,पानी पीते रहें।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : आसमानी

कुंभ

इस राशि के लोग हर मामले में अद्भूत और विशेष नजर आते हैं।

आप अपने सभी दोस्तों के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होने वाले हैं।

समय आ गया है कि आप अपने आमदनी के अनुसार ही बजट रखें।

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा,फैमिली गेट टुगेदर का मजा लेंगे।

आपके सितारे बता रहे हैं कि आपको अपना प्रजेंटेशन सुधारना होगा।

एलर्जी और कोल्ड से बचे रहने के लिए देर तक बाहर घूमने से बचें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : स्काई ब्लू

मीन

मीन राशि के लोगों ऐसे होते हैं जो दूसरों की भावना को गहराई से महसूस करते हैं।

जब कभी किसी को आपकी जरुरत पड़ेगी, हर हाल में मौजूद रहने का प्रयास करेंगे।

पिछले कुछ दिनों से चल रहे नुकसान को भूल जाएं आने वाले दिनों में फायदा होगा।

घरेलू मामले में आज खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं,सब अनुकूल रहने वाला है।

आपके अप्रोच को बॉस की सराहना मिलने की उम्मीद है,इससे आपका मनोबल बढेगा।

बिजनेस करने वालों को अपने क्लाइंट से अच्छा रिव्यू मिलने की अपेक्षा बनी रहेगी।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

Related Post