आज का राशिफल 27 जुलाई 2021

By  PTC NEWS July 27th 2021 12:01 AM -- Updated: July 26th 2021 10:03 PM

Forecast for 27th July 2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

मेष

आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं,इसके लिए प्रयास शुरु किया जाएगा।

फिट और सेहतमंद रहने के लिए अपने रुटिन में बने रहना जरुरी होगा,ध्यान रखें।

स्टॉक मार्केट का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है।

कुछ ऐसा काम जिस आप अधिकारिक तौर पर करना चाहते हैं, उसमें समय लगेगा।

आप में से कुछ लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ काम करवा सकते हैं।

ठहरने के लिए एक सुविधाजनक जगह की तलाश पूरी हो जाएगी,राहत की सांस लेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : नेवी ब्लू

वृष

अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए जाने की उम्मीद है।

आप में से कुछ लोग किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने वाले हैं,जल्द ही जा सकेंगे।

किसी समाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने का समय आ गया है,वक्त निकालना होगा।

हेल्थ कांसस लोगों के संपर्क में रहकर आप स्वतः ही सेहत के प्रति जागरुक हो जाएंगे।

अपने निजी जीवन की परेशानी को सरेआम न करें लोग इसका मजाक बना सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका लंबे वक्त से इंतजार था।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

मिथुन

आज आप अपने किसी दोस्त से कोई पार्टी मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं।

आमदनी में कमी होने से थोड़ी परेशानी महसूस किए जाने की संभावना है।

लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और दृढता आपको प्रोफेशनल स्तर पर कामयाबी देगा।

परिवार में कोई उत्सव आयोजित किए जाने वाला है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।

यदि आपके पास अपनी गाड़ी है तो किसी रोमांचक ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं।

घर या वाहन खरीदने जा रहे लोगों के लिए थोड़ा इंतजार कर लेना सही रहेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कर्क

प्रोफेशनल क्षेत्र में आप जो कुछ हासिल करना चाहते हैं वो तत्काल संभव नहीं।

कार या अपने सपने का घर खरीदना कुछ लोगों के लिए जल्द संभव होने वाला है।

सेहत के स्तर पर आ रही परेशानी को कारगर तरीके से निपटाने की जरुरत होगी।

पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं,सफल होंगे।

गृहणियों को उनकी कलात्मकता और कार्य के लिए तारीफ मिलने की उम्मीद है।

विदेश यात्रा पर जाने का सपना जल्द ही साकार होता हुआ दिख रहा है,तैयार रहें।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग : लेवेन्डर

सिंह

उच्च शिक्षा ले रहे लोगों द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना बन रही है।

सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं रहने वाली,अच्छी सेहत का मजा ले सकते हैं।

किसी मंहगे सामान पर पैसा लगाने या न लगाने पर असमंजस की स्थिति रहेगी।

कारोबार में नुकसान होने के बाद उसे वापस उठाने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं।

परिवार में होने वाले किसी समारोह के आयोजन में उत्साहपूर्ण व्यस्तता रहने वाली है।

दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने की अपेक्षा रख सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

कन्या

आज आप किसी जूनियर का पढाई संबंधी असाइनमेंट पूरा कराने में मदद करेंगे।

आत्मनियंत्रण और अच्छी जीवनशैली से आप सेहतमंद रहने का सपना पूरा कर लेंगे।

आज जिस किसी काम को पूरा करने की चाहत रखते हैं उसमें सफल हो सकते हैं।

आर्थिक स्तर पर आयी चुनौती की सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम साबित होंगे।

घरेलू काम आपको थका सकता है,चाह कर भी इससे पीछा छुड़ाना संभव नहीं है।

लंबी यात्रा आपके लिए हरगिज आसान साबित नहीं होगी,पूरी तैयारी के साथ निकलें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : पिंक

तुला

किसी भी काम की अति से किनारा कर आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।

विचार की स्पषटता और दूरदृष्टि आगे होने वाली आर्थिक परेशानी से बचा सकता है।

सीनियर के सपोर्ट से कार्यक्षेत्र में अपने विचार को व्यवहार में लाना आसान हो जाएगा।

परिवार का कोई सदस्य किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपसे सलाह ले सकता है।

पढाई के क्षेत्र में फोकस की कमी से जूझना पड़ सकता है,एकाग्रता के लिए प्रयास करें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक

पढाई के क्षेत्र में आप अपनी वर्तमान परिस्थिति से संतुष्ट रहेंगे,गति बनाए रख सकते हैं।

जंक फूड खाने की आदत छोड़कर सेहत के स्तर में सुधार लाए जाने की उम्मीद है।

आज आपकी आमदनी बढने की संभावना नजर आ रही है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।

प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छी नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा ,नेटवर्क बढाने का प्रयास करेंगे।

आपके द्वारा परिवार के किसी नौजवान को दी गई बिन मांगी सलाह खारिज कर दी जाएगी।

प्रॉपर्टी डीलर्स को कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है,हौसला से काम लेना होगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग :ग्रे

धनु

आप अपने कठिन प्रयास से सेहत को सही रखने में कामयाब हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में आज अन्य दिनों से ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं,तैयार रहना होगा।

आर्थिक क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है।

परिवारिक जीवन सुखद और उत्साह से भरपुर रहने की अपेक्षा रख सकते है।

आप में से कुछ लोग जल्द ही किसी बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं,तैयार रहें।

दोस्तों के साथ किसी रोमांचक ट्रिप पर जाने का प्लान पूरा हो जाने वाला है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नारंगी

मकर

घर को अपने लिए सहूलियत और सुविधापूर्ण बनाना आज आपका लक्ष्य रहेगा।

व्यायाम में नियमित रहने का असर आपकी फिटनेस में जल्द ही नजर आएगा।

स्टॉक मार्केट का काम करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है।

परिवारिक स्तर पर कोई समारोह आयोजित किए जाने की संभावना दिख रही है।

छुट्टियों में किसी बेहत रोचक स्थान पर जाने का प्लान कर सकते हैं,तैयार रहें।

गाड़ी या अन्य कोई मंहगा सामान खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ

नियमित अभ्यास से आप अपने फिटनेस की राह आसान बना सकते हैं।

वित्तीय स्तर पर सुरक्षित स्थिति में रहने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे।

प्रोफेशनल स्तर पर आपकी शोहरत बढने की उम्मीद नजर आ रही है।

घर का कोई बच्चा जो उम्मीद के प्रतिकूल है उसे प्यार से जीतना होगा।

आपकी वर्तमान परिस्थिति में बदलाव की संभावना है,प्रयास करते रहें।

प्रॉपर्टी या पैसे से संबंधित किसी समस्या को प्राथमिकता देने की जरुरत है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : मरुन

मीन

आमदनी में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी।

नए बिजनेस वेंचर से आमदनी होने पर कई समस्याएं सुलझ जाएगी।

प्रोफेशनल स्तर पर कोई उत्साहित कर आगे बढाने का प्रयास करेगा।

घरेलू स्तर पर किसी से मदद मिलने की अपेक्षा न करें स्वयं राह निकालें।

ऑफिसि.ल ट्रिप पर किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का अवसर मिलेगा।

आज थोड़े चिंतनशील मूड में रहने वाले हैं,किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : केसरिया

Related Post