आज का राशिफल 31 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 30th 2020 11:38 PM

Forecast for 31st Mar 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। करियर में तरक्की के लिए इंतज़ार करना होगा। वज़न नियंत्रित करने के लिए इच्छा शक्ति को मज़बूत करें। परिवार के किसी सदस्य के प्रोफेशन को लेकर गर्व महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय चल रहा है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन वृषभ अचानक धन खर्च के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को काम में व्यस्त रखने से लाभ होगा। वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। घर से दूर रह रहे लोगों को घर की याद सता सकती है। किसी यात्रा पर जाने में देरी हो सकती है। आज लोगों को आपके अंदर की छिपी प्रतिभा देखने का मौका मिलेगा। अपने साथी को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – बेबी पिंक मिथुन किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे। वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान स्थगित हो सकता हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश कर्क धन संबंधित समस्या हो सकती है। किसी के साथ धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ भी करने से पहले दूसरों की सलाह लें। छात्रों को स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – टरक्वॉइश सिंह फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती है। आपकी लम्बी यात्रा का प्लान रद्द हो सकता है। आपका साथी खुद को अलगथलग महसूस कर सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – मजेंटा कन्या आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए पुराना उधार उतारें। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करें। सेहत से जुड़ी शारीरिक गतिविधि करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रह सकते है | स्वस्थ्य सम्बन्धी सावधानी बरतने की जरुरत है। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे तुला अच्छी बचत के चलते पैसा बचाने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने ज्ञान से दूसरों से आगे निकलने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – सी ग्रीन वृश्चिक धन संबंधित मामलों में कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। सीनियर्स आपके विचार को सपोर्ट करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी समारोह का आयोजन टल सकता है । आपके अपने साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – चॉकलेट धनु क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों की तरक्की के योग हैं। किसी करीबी की सेहत में सुधार होगा। परिवार में कोई आपकी बात को समझेगा। किसी वाहन को खरीदने के योग हैं। यात्रा का प्लान रद्द हो सकता है। समाज में कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों का ख्याल रखेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – पीच मकर किसी व्यवसाय को शुरु करने के लिए आर्थिक योजना बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया शुरु कर सकते हैं। सेहत में सुधार के योग हैं। किसी चीज़ के बारे में चली आ रही आशकाएं दूर होंगी। पढ़ाई में किसी असाइनमेंट से बोर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – हल्का लाल कुंभ आर्थिक स्थिति में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। आज फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – नारंगी मीन धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों को सुलझने में थोड़ा समय लग सकता है । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नेवी ब्लू

Related Post