आज का राशिफल 3 अगस्त 2021

By  PTC NEWS August 3rd 2021 12:01 AM -- Updated: August 2nd 2021 11:30 PM

Forecast for 3rd Aug 2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

मेष

सेहत के स्तर में सुधार का नुभव करेंगे,जल्द ही तंदरुस्त और उर्जावान महसूस करेंगे।

अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उत्साहित मूड में रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

नई जॉब ढूंढने में आपके हुनर और क्षमता से बहुत बड़ी मदद मिलने के संकेत हैं।

गृहणियां घरेलू स्थिति में तेजी से कोई बदलाव न कर पाने को लेकर चिढ सकती हैं।

वेकेशन पर जाने की अपनी जिज्ञासा फिलहाल अपने परिवार के साथ साझा नहीं करेंगे।

आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है,जो भी करेंगे उसमें सफलता तय है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

वृष

यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खाने पीने की आदत सुधारनी होगी।

किसी खरीददारी में मोल जोल कर अच्छी बचत करने में कामयाब रहने वाले हैं,प्रयास करें।

प्रोफेशनल स्तर के किसी जटिल परिस्थिति का उचित हल निकालने में कामयाब रहने वाले हैं।

परिवार से दूर जीवनयापन करने वाले लोगों को घर आने का अवसर मिलने की संभावना है।

किसी दूसरे शहर जाने के लिए साधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा,काम आसान रहेगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इंडिगो

मिथुन

सेहत या आर्थिक स्थिति दोनों ही स्तर पर सुधार देखकर उत्साहित रहने वाले हैं।

अपनी आर्थिक उन्नति के लिए जल्द ही कुछ आवश्यक कदम उठाने जा रहे हैं।

प्रोफेशनल स्तर पर आज काम का बोझ बढ जाने से बहुत ज्यादा समय देना होगा।

परिवार आपके लिए बहुत सपोर्टिव रहेगा, तरक्की के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा।

सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर निकलने वाले लोगों को सावधान रहने की जरुरत होगी।

आप में से कुछ लोग अपनी प्रॉपर्टी या घर बचा लेने का प्रयास करते नजर आएंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कर्क

अच्छी सेहत की वजह से खुशमिजाज रहेंगे, उत्साह से सभी काम अनुकूल रहेगा।

कोई आपको मासूम समझकर पैसा एंठने का प्रयास कर सकता है,सतर्क रहें।

कमिशन एजेंट या रिटेल का बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन अच्छी है।

उतावलापन और आवेग परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान खराब कर देगा।

ट्रिप पर जाने की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है,अपना बैग तैयार रखें।

घर के लिए कोई बड़ा और मंहगा आइटम करीदे जाने की उम्मीद दिख रही है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : क्रीम

सिंह

यदि आप हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं तो खाने पीने की आदत सुधारनी होगी।

आमदनी बढाने के लिए नौकरी के अतिरिक्त कोई विकल्प ढूंढने की जरुरत है।

स्वतंत्र रुप से नौकरी करने वालों के पास अचानक काम की बाढ आने वाली है।

परिवार की तरफ से आपको आज सभी तरह की मदद मिलते रहने की उम्मीद है।

जिस तरह आपका आत्मविश्वास बढा रहा है ,बातचीत में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आपको किसी ऐसी चीज के लिए इंतजार करना पड़ेगा जिसकी तत्काल जरुरत है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : पिच

कन्या

सक्रिय जीवनशैली रखने की वजह से आप फिट और उर्जावान बने रहेंगे।

कहीं रुका हुआ पैसा मिल जाने से आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

आपने आज के लिए जो भी प्लान किया है उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

परिवार के किसी सदस्य के मूडेनेस से पूरा माहौल खराब हो जाने वाला है।

आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।

अच्छे मौनमैनेजमेंट के कारण किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर सकेंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : स्काई ब्लू

तुला

फिट रहने के लिए नियमित प्रयास करने वालों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा।

आप फालतू खर्च में कटौती कर बचत करने का रास्ता तलाशने में सफल रहेंगे।

लक्ष्य तय कर उसे पूरा कर पाना आपके आत्मविश्वास को और बेहतर कर पाएगा।

परिवार का कोई सदस्य आज कुछ रोमांचक प्लान करने वाला है,तैयार रहें।

परिवार या दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत यात्रा का प्लान बनने की संभावना है।

समाजिक क्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण इंसान को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : लाल

वृश्चिक

अच्छी डाइट की तरफ स्विच करना आपको फिट और सक्रिय बनाए रखेगा।

आपकी कोई लापरवाही सेविंग को प्रभावित कर सकती है,सावधान रहना होगा।

चल रहे प्रोजेक्ट पर पूर्ण अधिकार हासिल करने के लिए खुद को साबित करेंगे।

परिवार के सामने उत्पन्न कोई समस्या जल्द ही निपटा लिए जाने की संभावना है।

रुटिन लाइफ से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी।

समाजिक क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए पहल करना होगा,काम बन सकता है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग :परपल

धनु

आप में से कुछ लोग शेप में वापस आने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेने वाले हैं।

आर्थिक स्तर पर आप खुद को सुरक्षित स्थिति में महसूस करेंगे,आमदनी बढ सकती है।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आज किसी की मदद से उम्मीद से ज्यादा काम करने के संकेत हैं।

आपकी एक अच्छी सलाह परिवार के किसी सदस्य के लिए चमत्कार सा साबित होगा।

बिजनेस ट्रिप पर निकलने के लिए आपको अच्छे प्लानिंग की जरुरत पड़ सकती है।

आज आप किसी समस्या को हल्के में लेकर उसे सुलझाने का सफल प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नारंगी

मकर

बढती मंहगाई और अनियनियंत्रित खर्च आपको आर्थिक रुप से परेशान कर सकता है।

प्रोफेशनल स्तर पर मिली वर्तमान तरक्की से आप संतुष्ट नजर आने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे।

आप के हर एक प्रयास में परिवार का साथ मिलते रहने वाला है,निश्चिंत हो आगे बढते रहें।

किसी यात्रा के लिए तय स्थान पर एक साथ पहूंचने के लिए अच्छे ट्यूनिंग की जरुरत होगी।

एक समाजिक समाजिक समारोह में केंद्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलने वाला है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मरुन

कुंभ

फिट रहने के लिए आप जरुरी व्यायाम के साथ साथ उचित डाइट लेना शुरु करेंगे।

वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब पुरानी बात होगी,आमदनी बढने के संकेत हैं।

परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी खास आदतों के लिए परेशान कर सकता है।

प्रोफेशनल स्तर पर सबकुछ अनूकूल चलने के संकेत हैं,परिणाम उत्साहजनक होगा।

लंबी यात्रा का सफर आसान रहने वाला है,इस यात्रा से नया अनुभव मिलने के संकते हैं।

किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए द्वंद की स्थिति बनी रहेगी,सोच समझकर आगे बढें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : गहरा हरा

मीन

खान पान पर नियंत्रण और नियमित व्यायाम से आप फिट और सेहतमंद बने रहेंगे।

आपके अथक प्रयास से आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद नजर आ रही है।

कमिशन पर काम करने वाले लोगों की आमदनी धीरे धीरे बढने की संभावना है।

आज किसी मेहमान के आने से आपके परिवार का माहौल खुशनुमा बन सकता है।

किसी जगह पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, देरी होने की संभावना है।

आपका कोई भाई बहन आपके लिए अच्छा मददगार साबित होने वाला है,भरोसा रखें।।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीमसन

Related Post