आज का राशिफल 1 दिसंबर 2021

By  PTC NEWS December 5th 2021 12:01 AM -- Updated: December 4th 2021 10:44 PM

Forecast for 05.12.2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

URL: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

अपने संदेह को दूर करने का रास्ता निकालें इसका शानदार फायदा मिलेगा।

पॉजिटिव सोच और एक काम पर फोकस आपके लक्ष्य को आसान बनाएगा।

कभी कभी परिवार के साथ समय बिताना काम से ज्यादा जरुरी हो जाता है।

अपनी सीमा को ही चुनौती देकर देखें अपेक्षा से भी बेहतर सफलता मिलेगी।

खुश रहना और उचित आराम करना आपकी कार्यक्षमता को बढा सकता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इंडिगो

वृष

स्वयं में अंतर्निहित शक्ति का एहसास करें ये आपको बड़ा सोचने के लिए प्रेरित करेगा।

आज आपकी आमदनी बढने की संभावना है,आर्थिक स्तर पर मजबूत स्थिति में रहेंगे।

इस राशि के लोगों के लिए परिवार का महत्व सबसे उपर रहता है,इसका ख्याल रहे।

कठिन मेहनत ही आपके सफलता की कूंजी है इसका एहसास करते रहना चाहेंगे।

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,अपना उत्साह वापस हासिल कर पाएंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लेमन

मिथुन

आपके अंदर जो साहस या शक्ति श्रोत है वो वास्तविक रुप में बने रहने की प्रेरणा देगा।

आज आपका पॉकेट कभी हल्का होने की नौबत नहीं आएगी,आमदनी से उत्साहित रहेंगे।

जब आपको एक मंच मिला है तो अपने विचारों को खुलकर सामने रखने में संकोच न करें।

याद रखें इमानदारी के साथ खड़ा होना कोई सम्मान मिलने से भी बड़ी उपलब्धि होती है।

अपने आस पास के लोगों के प्रति खुशमिजाज और विनम्र रहें यही वास्तविक सफलता है।

आप मेडिटेशन और योग के जरिये अपने मन को सुकून देने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

कर्क

आत्म सुरक्षा के लिए गंभीरता जरुरी है लेकिन बहुत ज्यादा जटिल बनना भी सही नहीं।

आप जल्द ही उस श्रोत से पैसा कमाना शुरु कर सकते हैं जिस पर आपकी नजर थी।

परिवार के लोगों के प्रति आपका प्यार और लगाव समय के साथ और बढता जा रहा है।

अपनी भावनाओं और उत्साह पर काबू कर काम पर फोकस करना प्राथमिकता रहेगी।

सर की अच्छी मालिस आपको मानसिक सुकुन के साथ ही अच्छा हेयर ग्रोथ भी देता है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लेमन

सिंह

आपका अभिमान एक तलवार की तरह है जो मनमर्जी करने की हिम्मत देता है।

आप अपनी ख्वाहिश बढाकर उसे संतुष्ट रख पाने में आर्थिक रुप से सक्षम होंगे।

समझदारी से लिया गया निर्णय और धैर्यवान व्यक्तित्व बड़ी सफलता दिलाने वाला है।

सिंह राशि वाले जानते हैं कि अपनी शक्ति को संतुलित कैसे रखा जा सकता है।

अपनी राशि के अनुरुप ही शारीरिक रुप से भी मजबूत बने रहने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : लेमन

कन्या

किसी भी काम में परफेक्शन तलाशना आपको और बेहतर करने को प्रेरित करेगा।

आर्थिक स्तर पर आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला,.हौसला रखें।

आपकी उपलब्धि पर माता पिता गर्व करेंगे, आगे बढने में उनका साथ मिलता रहेगा।

आप जो कुछ बोलते हैं वो आपके काम में भी झलकता है,शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

फिटनेस के लिए जरुरी कदम उठायेंगे,व्यायाम के साथ ही डाइट पर भी ध्यान देंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ अंक : परपल

तुला

आस पास के माहौल को इस तरह बनाना होगा जो आपके बदलाव को प्रदर्शित करे।

आपको आर्थिक स्तर पर कुछ नुकसान होने के संकेत हैं जिसका सामना करना होगा।

आपके ईमानदार व्यवहार से करीबी लोगों के लिए समस्या हो सकती है,नाराज रहेंगे।

अपने सब आर्डिनेट के साथ उलझने से बचें, ग्रह दशा ठीक नहीं बात बढ सकती है।

एक छोटा सा वेकेशन लेने का वक्त आ गया है,खुद को तरोताजा होने का अवसर दें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

वृश्चिक

आपका दृढ संकल्प और निष्ठा सभी बाधाओं को पार कर लेने की ताकत देगी।

आमदनी के हिसाब से ही खर्च करना आपका मॊलमंत्र है जिसका फायदा मिलेगा।

जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की खुशी को सेलिब्रेट किए जाने की संभावना है।

आपको अपनी स्थिति की गरिमा बनाए रखने के लिए उठना पड़ेगा,सफल रहेंगे।

सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मरुन

धनु

आप किसी बात की गहराई में पहुंचने की जिद पाल लेते हैं इससे बचना चाहिए।

आमदनी बढने और ज्यादा कमाई करने की खुशी के आगे सब फीका पड़ जाएगा।

जल्द ही आपके सितारे आपको बुलंदी पर ले जाएंगे,नाम शोहरत पैसा सब मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में दी गई बड़ी जिम्मेदारी से बचना चाहेंगे ,बदलाव से समस्या हो सकती है।

सेहत के देवता आप पर मेहरवान रहेंगे,शारीरिक तौर पर कोई समस्या नहीं रहेगी।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इंडिगो

मकर

एक अच्छा टीम प्लेयर होने की वजह से आपके लिए किसी ग्रुप में मिल जाना आसान रहेगा।

पैसे से संबंधित कोई भी ऐसा काम करने से आज बचें जहां सूई भर भी शक की गुंजाइश हो।

काम पर ध्यान रखना सही है लेकिन ऑफिस का तनाव घर लेकर आना हरगिज ठीक नहीं।

आपके लिए किस्मत का दरवाजा खुलने का वक्त आ गया है, बड़े स्तर पर सफलता मिलेगी।

ठंडी और गर्म चीजों से बचकर रहें,सेहत के लिए खान पान का पूरा ख्याल रखना जरुरी है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ

इस राशि वालों को आज विनम्र रहकर लोगों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।

अंतर्आत्मा स्वयं एक अच्छा गाइड है लोगों की सलाह मानने के बदले इसकी सुनें।

कई बार गतलफहमी की वजह से दूरी बढ जाती है,समय रहते इसे दूर करना होगा।

हमेशा प्रसन्न रहें और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास लगा दें ।

आप अपनी सेहत के मामले में स्वयं को खुशनसीब मान सकते हैं,इसका आनंद लें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

मीन

आप हर हाल में अपना सहज और आकर्षक व्यवहार बरकरार रख पाएंगे।

समय आ गया है जब समस्याओं के बादल छंटने शुरु होंगे,रौशनी आएगी।

आस पास के माहौल में प्यार का रंग घुलने वाला है,खास महसूस करेंगे।

कभी कभी चीजें आपके प्रतिकूल हो सकती है लेकिन हौसला बनाए रखें।

फिटनेस के शौकिन लोग जिम में ज्यादा समय देना शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

Related Post