आज का राशिफल 5 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 5th 2020 12:51 AM

Forecast for 5th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

आर्थिक मामलों को लेकर चली आ रही आशंकाएं दूर होंगी।

किसी सहकर्मी से सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। करिबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर तरोताज़ा महसूस करेंगे। समाज में मानसम्मान में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – क्रीम

वृषभ

प्रतिद्वंदी से हाथ मिलाना फायदेमंद साबित होगा। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। कोई बुजुर्ग आपकी अनुपस्थिति में पारिवारिक ज़िम्मेदारी निभा सकता है। शहर से बाहर किसी ऑफिस ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के स्पेशल दिन को ज़रूर याद रखें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – लाल

मिथुन

किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। अचानक किसी डील को करने से फायदा होगा। त्वचा से संबंधित समस्या में आराम मिलेगा।

परिवार के किसी बुज़ुर्ग का मूड अच्छा रखने में कामियाब होंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। पढ़ाई में परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का लाल

कर्क

आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम करने के लिए योगा करें और ध्यान लगाएं। जीवनसाथी के साथ घर के मामलों पर विचार कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथी के चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – वॉयलेट

सिंह

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की रफ्तार धीमी रहेगी।

आज के दिन किसी भी तरह के वादविवाद से दूर रहें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे किसी मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। दूसरों के प्रेम संबंधों में दखल ना दें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे

कन्या

सोचसमझकर ही धन का खर्च करें। अप्लाई की गई छुट्टियां मिल सकती है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। परिवार के किसी समारोह में सभी से मिलना होगा। किसी टूर पर जाना फायदेमंद रहेगा। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह देगा। व्यस्तता के चलते साथी से मिलना नहीं हो पाएगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – ऑरेंज

तुला

धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। दूर से कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। नौकरी मिलने के योग हैं। आज कोई आपका दिन अच्छा करेगा। आज का आपका साथी समझौता करने के लिए तैयार नहीं होगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पर्पल

वृश्चिक

किसी चीज़ में निवेश को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग क्वॉलिटी का ख्याल रखें। अपने खानपान की आदत पर ध्यान दें। नविवाहित जोड़े हनीमून पर जा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाएंगे। पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। आपके साथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – वॉयलेट

धनु

किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कोई बदलाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। घर खरीदने के लिए लोन का इंतज़ाम कर पाएंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करें। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – गाढ़ा पीला

मकर

किसी को दिया गया उधार वापिस मिलना मुश्किल होगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत करें। घर के किसी प्रोजेक्ट को शुरु करने से पहले सभी से राय ले लें। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं।

पुरानी यादों को याद कर खुशी महसूस करेंगे। अपने साथी के मूड को अच्छा करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – मजेंटा

कुंभ

धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने से बचें। दोस्तों की कंपनी को एंजॉय करेंगे। यात्रा करते समय वादविवाद से दूर रहें। लंबे समय बाद किसी से मिलना संभव होगा। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – पर्पल

मीन

किसी चीज़ में निवेश करने से पहले विचार कर लें। डॉक्टर, वकील और आर्किटेक्ट के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाएं। दोस्तों और रिश्तेदारों की कंपनी को एंजॉय करेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई को लेकर ध्यान रखने की ज़रुरत है। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट पर डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – लाइट ग्रे

Related Post