आज का राशिफल 19 जनवरी 2020

By  PTC NEWS January 19th 2020 12:22 AM -- Updated: January 19th 2020 12:24 AM

Forecast for 19th Jan 2020

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कामियाब होंगे। सही समय पर मिला सही मौ का सफलता दिलाता है। परिवार के मामलों को प्यार से संभालने की ज़रूरत है। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लान बना लें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ दिन का घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – सफेद

वृषभ

बिजनेस में सफलता प्राप्ति के योग हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर किसी से सलाह ज़रूर लें। सेहतमंद रहने के लिए बुरी आदतों से दूर रहें। अपने विद्रोहियों के साथ पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। परिवार के मामलों में किसी की मदद कर सकते हैं। आपका साथी किसी चीज़ में आपकी मदद कर सकता है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन

मिथुन

पढ़ाई को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक विचारों से सकारात्मक प्रभाव दिखेंगे। परिवार के साथ घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने लिए सर्वश्रेष्ठ चुनने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह ज़रूर लें। रिलेशनशिप को लेकर आपका साथी आपसे बात करना चाहेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – टरक्वॉइश

कर्क

किसी के व्यवहार को समझने के लिए उसकी तरह सोचने की कोशिश करें।

कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आय के नए साधन खुलेंगे।

पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। गृहणियां घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।

कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – कॉफी

सिंह

सेहत से जुड़ी कोई सलाह आपके काफी काम आएगी। पढ़ाई में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को दोबारा जीवंत करने की कोशिश करें। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर आपके प्रदर्शन पर निगाह रख सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर कोई स्पष्टीकरण देने की कहा जा सकता है।

प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

कन्या

कार्यक्षेत्र पर अपने काम को बेहतर तरीके से सीखने की ज़रूरत है। किसी मामले को लेकर सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए अपने कांटेक्ट्स का लाभ लें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए ज़रुरत से ज़्यादा कुछ भी करने से बचें। अपने साथी के साथ अनावश्यक वादविवाद से बचें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – भूरा

तुला

बिजनेस में किसी घर के सदस्य के सहयोग का लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट की तरक्की को देखकर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में किसी विवाद को सुलझाने के लिए नए तरीके सोचें। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – इंडिगो

वृश्चिक

पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके मिलेंगे। कोई खोया हुआ सामान या पैसा मिल सकता है। गृहणियां घर की मरम्मत कराने की सोच सकती हैं। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को अच्छा मौका मिल सकता है। समाज में मानसम्मान में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – कॉफी

धनु

किसी चीज़ में तरक्की करेंगे। किसी को आपकी मदद की ज़रूरत है। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने की किसी की कोशिश को मुश्किल ना बनाएं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर आज आप काफी खुश रहेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों को मज़बूत बनाने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – सफेद

मकर

कार्यक्षेत्र पर स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आलस्य का त्याग करें। किसी को दिया गया उधार वापिस लेने के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की ज़रूरत है। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लेमन

कुंभ

कार्यक्षेत्र पर अपने निर्णयों को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – क्रीम

मीन

कार्यक्षेत्र पर किसी के लिए अलग से जगह बना सकते हैं। बचपन का कोई दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी चीज़ में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच लें। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी चीज़ों की जांच कर लें। परिवार के किसी सदस्य को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – हल्का लाल

Related Post