आज का राशिफल 21 जनवरी 2020

By  PTC NEWS January 21st 2020 12:02 AM

Forecast for 21st January’2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक रुप से आज दिन का आनंद उठाएंगे। विलासिता भरा दिन रहेगा। किसी भी चीज़ में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। कोई प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन फायदेमंद है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – बेबी पिंक

वृषभ

करियर के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट के खत्म होने पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई राज़ खुल सकता है। घर के कामों को दूसरों पर ना डालें। पढ़ाई को लेकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। वजन कम कर सभी को प्रभावित कर पाएंगे। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – मरुन

मिथुन

कार्यक्षेत्र पर किसी नए विचार की सभी तारीफ करेंगे। निज़ी जिंदगी को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने के कारण आपका कोई करीबी नाराज़ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपका साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

कर्क

नए गैजेट्स अपनाकर तकनीकी ज्ञान बढ़ाएंगे। किसी काम को लेकर अपने लोगों पर भरोसा करना पड़ सकता है। पढ़ाई को लेकर अपनी क्षमताओं को पहचानने की कोशिश करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। हेल्थ सप्लीमेंट आपके स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं रहेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ मतभेद दूर करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – चॉकलेट

सिंह

किसी समारोह में भाग लेने की सभी प्रशंसा करेंगे। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। परिवार में किसी को गलत संदेश ना दें। आवागमन का कोई साधन आखिरी मिनट पर बदलना पड़ सकता है। किसी कमर्शियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – रोज

कन्या

पढ़ाई में आपकी सलाह काफी काम आएगी। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी रेडी टू मूव प्रॉप्रर्टी की तलाश खत्म हो सकती है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – वॉयलेट

तुला

आज के दिन शांत रहने का प्रयास करें। पढ़ाई को लेकर किसी निर्णय में कोई आपकी मदद करेगा। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें.

नए लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। घर के कामों में दिलचस्पी लेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। अपने साथी के साथ शॉपिंग का मज़ा ले सकते हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – पीच

वृश्चिक

मूड स्विंग्स के चलते काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। पढ़ाई को लेकर एकाग्र होने की कोशिश करें। किसी नई जगह खाना खाना पसंद करेंगे। लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – चॉकलेट

धनु

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी सीनियर को समझाने की कोशिश कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। आपका साथी आपसे सकारात्मक जबाव की उम्मीद कर रहा है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – चॉक्लेट

मकर

धन संबंधित मामलों को लेकर अपने विकल्प खुले रखें। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर किसी के विचारों से असहमत हो सकते हैं।

करियर में तरक्की के योग हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम आज ना कराएं। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे।

कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे

कुंभ

कोई नया मौका मिलने से उत्साहित नज़र आएंगे। किसी चीज़ पर व्यर्थ समय बर्बाद ना करें। किसी को दिया गया उधार याद दिलाना पड़ेगा।

सेहत में सुधार के योग हैं। किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

प्रॉप्रर्टी को लेकर भाईबहनों से विवाद हो सकता है। अपने साथी के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – पीला

मीन

कार्यक्षेत्र पर किसी से उसका सर्वश्रेष्ठ करवाना आसान नहीं होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए परिवार के लोगों को मनाएंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – हल्का हरा

Related Post