आज का राशिफल 10 फरवरी, 2020

By  PTC NEWS February 9th 2020 11:09 PM

Forecast for 10th Feb 2020

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते कोई महंगी चीज़ खरीद पाएंगे। किसी बीमारी में घरेलू उपचार काफी काम आएगा। किसी से कुछ भी हल्के में ना बोलें।

जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। ऐसे विचारों को खुद पर हावी ना होने दें जिनसे आपके संबंध खराब हों।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गाढ़ा गुलाबी

वृषभ

सेहतमंद रहने के लिए किसी की सलाह काफी काम आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी घर के कामों में आपसे मदद की उम्मीद करेगा। किसी महत्वपूर्ण जगह जाने की सोच रहे हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेने से बचें।

किसी यात्रा में जाना आरामदायक नहीं होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी लॉंग टर्म रिलेशनशिप का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – बोटल ग्रीन

मिथुन

कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

दुकानदार ग्राहको को लुभाने की कोशिश करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – कॉफी

कर्क

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर कुछ मामलों को सतर्कता से संभालने की ज़रूरत है।

जीवनसाथी की बात सुनने के मूड में नज़र नहीं आएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। मुश्किलों से बाहर निकलने में कामियाब होंगे। आपके साथी को आपके लाड़प्यार की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नारंगी

सिंह

सेहतमंद रहने के लिए ऊर्जावान रहेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर समय कठिन चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। तनाव महसूस कर रहे लोग छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी नई प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – नारंगी

कन्या

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को विवेक का उपयोग करने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने की सभी प्रशंसा करेंगे।

प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित नज़र आएंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

तुला

किसी बीमारी में सुधार के योग बन रहे हैं। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। पैसे बचाने का ज़्यादा असर नहीं दिखेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई को लेकर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ जिद्द ना करें।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – पीच

वृश्चिक

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना लाभदायक रहेगा। पैसों की बचत किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी डील को करने से फायदा होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नारंगी

धनु

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी डील को अपने बातचीत कौशल से पाने में कामियाब होंगे। काम पर आपका दृष्टिकोण जटिलता से बचाने में मदद करेगा। किसी परीक्षा को में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कोई आपको यात्रा पर जाने के लिए आमंत्रित कर सकता है। बुरे वक्त में किसी की मदद करेंगे।

अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – लेमन

मकर

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए पैसों का इंतज़ाम हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर जल्दबाज़ी में कोई भी काम करने से बचें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मौका हाथ लग सकता है। अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – डार्क पर्पल

कुंभ

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। फिज़ूलखर्चों को कम कर पैसों की बचत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर कोई नया विचार आ सकता है। परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने साथी से प्यार और स्नेह मिलेगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सी ग्रीन

मीन

सेहतमंद रहने के लिए कुछ देर ज़रूर टहलें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर समय सीमा में कोई काम करने में कामियाब होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने की कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करेंगे। तनाव मुक्त जीवन पाने में कामियाब होंगे। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन

Related Post