आज का राशिफल 20 जनवरी 2020

By  PTC NEWS January 19th 2020 11:20 PM

Forecast for 20th January’2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके आत्मविश्वास और क्षमता से प्रभावित होंगे।

विदेश यात्रा थका देने वाली साबित होगी। अकेले रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा चिंता का विषय बन सकती है। घर के कामों में मदद कर सकते हैं। खाने की कोई जगह उम्मीद के मुताबिक साबित नहीं होगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। ऐसा कोई वादा ना करें जिसे आप पूर ना कर पाएं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – नारंगी

वृषभ

परिवार में कोई आपके साथ ज़िम्मेदारी साझा कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। अच्छी सेहत के चलते लेट नाइट पार्टी का आनंद उठाएंगे। यात्रा करते समय अपने सभी दस्तावेज़ संभालकर रखें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – टरक्वॉइश

मिथुन

नए व्यवसायी लोग खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में आप छात्रों का रोल मॉडल बन सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें। यात्रा के दौरान कोई आपसे मदद मांग सकता है। किसी की मदद से घरेलू ज़िम्मेदारी बखूबी निभा सकेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। आपका साथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान बना सकता है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

कर्क

किसी प्रोजेक्ट को खत्म कर चैन की सांस ले पाएंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

परिवार के किसी सदस्य को इंप्रैस करने की कोशिश करेंगे। किसी अपने करीबी से मिलने जा सकते हैं। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

सिंह

किसी के वायदे पर ज़्यादा भरोसा ना करें। घर के कामों में कोई आपकी मदद कर सकता है। सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। चीज़ों को अपने तरीके से करने के लिए नेतृत्व करना सीखें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का पीला

कन्या

परिवार के सदस्य के लिए कही गई बात को गंभीरता से लें। करियर में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम आएंगे। किसी चीज़ में निवेश करते समय सतर्क रहें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – सिल्वर

तुला

कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। अपने काम के लिए किसी को कोई लुभावना प्रस्ताव दे सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। घर की मरम्मत कराने में अभी समय लगेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। चीज़ों को जल्दी समझने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – लेमन

वृश्चिक

सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्ति की तरफ बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने की ज़रूरत है। व्यवसाय में किसी डील को करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। प्रेम संबंधों को परिवार की सहमति मिल सकती है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

धनु

कार्यक्षेत्र पर कोई चीज़ आपके पक्ष में आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्राप्रर्टी संबंधित डील में अपने नज़रिए से दूसरों को प्रभावित ना करें। गृहणियां घर में कुछ बदलाव कर सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए नई डाइट को अपनाना फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी को अपने स्वार्थ के लिए आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – नारंगी

मकर

पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सीखें। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा।

किसी व्यवसाय में लाभ मिलना शुरु होगा। दोस्तों के साथ यात्रा करना मज़ेदार साबित होगा। नए घर की तलाश के लिए दिन अच्छा है।

विवाह योग्य लोग शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीच

कुंभ

किसी चीज़ में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सेहत को लेकर किसी की सलाह काफी काम आएगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को अपने हाथ से ना निकलने दें।

बहाने बनाने की आदत के चलते परिवार के लोग आपसे नाराज़ होंगे।

पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – मरुन

मीन

किसी की कमी को नज़रअंदाज़ ना करें। परिवार के किसी संवेदशनशील मुद्दे को संभालने में कामियाब होंगे। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।

व्यवसाय में लाभ के योग हैं। प्रॉप्रर्टी के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से मिलने में कामियाब होंगे। आपका साथी आपके निर्णय से सहमत हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – कॉफी

Related Post