Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

अनिल विज का कांग्रेस के सत्याग्रह पर तंज, कहा: महात्मा गांधी ने कभी चोर-चोरी के लिए आंदोलन नहीं किया

Written by  Vinod Kumar -- June 13th 2022 02:41 PM -- Updated: June 13th 2022 05:17 PM
अनिल विज का कांग्रेस के सत्याग्रह पर तंज, कहा: महात्मा गांधी ने कभी चोर-चोरी के लिए आंदोलन नहीं किया

अनिल विज का कांग्रेस के सत्याग्रह पर तंज, कहा: महात्मा गांधी ने कभी चोर-चोरी के लिए आंदोलन नहीं किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। अब इसे लेकर लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। कांग्रेस नेता जहां इसके खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरकर मार्च कर रहें तो वहीं बीजेपी ने भी जोरदार निशाना साधा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ED के सम्मन मामले पर कांग्रेस के रोष प्रदर्शन करने पर निशाना साधा। विज ने ट्वीट कर कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ED द्वारा की जा रही जांच को कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर प्रभावित करना चाहती है। ये गैर कानूनी है।विज ने कहा कि महात्मा गांधी ने कई सत्याग्रह किए, परंतु हमने नहीं पढ़ा या सुना कि उन्होंने कभी किसी चोर या चोरी के लिए कोई आंदोलन किया हो।






वहीं, ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ के पार्टी प्रदेश मुख्यालय से रोष मार्च निकाला। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में कई विधायक भी इस रोष मार्च में शामिल हुए।


चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उदयभान ने कहा कि कांग्रेस डरेगी नहीं बल्कि संघर्ष करेगी। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता व विधायक आफताब अहमद ने भी आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है।


राहुल-सोनिया को मिले नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने आज देश भर में अलग-अलग स्थानों पर 'सत्याग्रह' नाम से प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली में कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया। केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत के साथ-साथ अधीर रंजन चौधरी (नेता विपक्ष, लोकसभा), शक्ति सिंह गोहिल, अनिल कुमार (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष) को भी तुगलक रोड थाने में ले जाया गया है।


बाद में प्रियंका गांधी इनसे मिलने थाने भी पहुंचीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां थाने के बाहर रघुपति राघव राजा राम गाना शुरू कर दिया।  


Top News view more...

Latest News view more...