Advertisment

खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, मनीष नरवाल को 6 और सिंहराज को 4 करोड़ का इनाम

author-image
Arvind Kumar
New Update
खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, मनीष नरवाल को 6 और सिंहराज को 4 करोड़ का इनाम
Advertisment
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो Paralympics में शूटिंग इवेंट में भारतीय निशानेबाज़ मनीष नरवाल को GOLD पर निशाना लगाने व सिंहराज को रजत पदक जीतने पर समस्त हरियाणा वासियों की ओर से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "आप दोनों ने हरियाणा और देश का नाम विश्व पटल पर चमकाया है, आपके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
Advertisment
publive-imageवहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ी मनीष नरवाल को हरियाणा खेल नीति के तहत ₹6 करोड़ व सिंहराज को रजत पदक जीतने पर ₹4 करोड़ की इनाम राशि के अलावा दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। publive-image
Advertisment
publive-imageयह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने करनाल लाठीचार्ज को लेकर DC और SP से तलब की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- अभय चौटाला बोले- IAS अधिकारी को सजा देने के बजाय तबादला कर दिया इनाम  publive-image उल्लेखनीय है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार भारत की झोली में मेडल गिर रहे हैं। पैरालंपिक में शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक जीता है। दोनों खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने अब इन खिलाड़ियों के लिए ईनाम की घोषणा की है।-
-haryana-news cm-manohar-lal tokyo-paralympics singhraj-adhana manish-narwal
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment