Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

Anupam Kher ने पत्नी Kirron Kher को जन्मदिन विश, जाहिर की ये ख्वाहिश

Written by  Vinod Kumar -- June 14th 2022 06:15 PM
Anupam Kher ने पत्नी Kirron Kher को जन्मदिन विश, जाहिर की ये ख्वाहिश

Anupam Kher ने पत्नी Kirron Kher को जन्मदिन विश, जाहिर की ये ख्वाहिश

लोकसभा सदस्य और दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 70वाँ जन्मदिन मना रही हैं। उनके पति अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी पत्नी किरण खेर को सुबह सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं। हालाँकि, इसी पोस्ट में उन्होंने अपनी उस परेशानी के बारे में भी बता दिया है, जिसका हल वे जल्द से जल्द चाहते हैं। MP Kirron Kher suffering from blood cancer, says BJP अनुपम खेर ने शेयर की एक पुरानी तस्वीर अनुपम खेर ने इस पोस्ट में जिस परेशानी की बात कही है, वह हर माता-पिता के दिल की इच्छा होती है। दरअसल वे चाहते हैं कि सिकंदर की जल्द से जल्द शादी हो जाए और वे अपना घर बसा लें। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ अपनी नई-पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे सिकंदर खेर (Sikander Kher) के साथ भी किरण की एक फोटो पोस्ट की है।

ईश्वर ने किरण को बनाया है खास- अनुपम खेर अनुपम खेर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी किरण। ईश्वर तुम्हें दुनिया की सारी खुशियाँ दें। तुम्हें एक लंबी आयु, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी मिले। तुम्हारी जिंदगी यूँ ही हँसते हुए गुज़रे। तुम ईश्वर की बनाई सबसे खास इंसान हो।" Anupam-Kher-stuns-fans-at-67!-5 अनुपम खेर ने बयान किया अपने दिल का दर्द अनुपम खेर ने लिखा, "तुम ऐसे ही कई सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करती रहो।" अनुपम खेर ने इसके बाद अपने गंभीर शब्दों को थोड़ा मजाकिया फील देते हुए लिखा, "ईश्वर करें, जल्दी से जल्दी सिकंदर की शादी हो जाए।" इसके बाद अनुपम खेर ने टेंशन में दाँत पीसने वाला इमोजी भी लगाया है। उन्होंने लिखा कि बस इतनी-सी मेरी दुआ है। Chandigarh MP Kirron Kher suffering from blood cancer, says BJP

Top News view more...

Latest News view more...