Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

Written by  Arvind Kumar -- February 25th 2021 04:06 PM
पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में अपना भारत मोर्चा लांच किया। इस दौरान त्रिपुरा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख प्रद्युत बर्मन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि अपना भारत मोर्चा मूल्यों पर आधारित एक पहल है और इसके तीन स्तंभ हैं। संवाद, बहस और चर्चा। [caption id="attachment_477717" align="aligncenter" width="700"]Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा[/caption] तंवर के मुताबिक यह मोर्चा ना केवल अनेकता में एकता के भारतीय मूल्यों को बल देगा बल्कि हमारे देश को आशाओं और पूर्तियों की धरती बनाने की दिशा में एक आधारशिला के तौर पर काम भी करेगा। [caption id="attachment_477715" align="aligncenter" width="700"]Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा[/caption] अपना भारत मोर्चा के लांच की जरूरत पर तंवर ने कहा कि अफसोस की बात है कि हमारा देश एक निराशा के माहौल में फंसा हुआ है। युवाओं को और उनकी आकांक्षाओं को आपराधिक तरीके से अनदेखा किया जा रहा है। सकारात्मक ऊर्जाओं को संगठित व स्पष्ट करने के लिए एक मंच की आवश्यकता थी ताकि युवाओं की आकांक्षाओं की वृद्धि एवं पूर्ति हो सके, क्योंकि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की रीढ़ है। यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अनंतनाग में कई आतंकी ढेर यह भी पढ़ें- बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम [caption id="attachment_477718" align="aligncenter" width="700"]Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा[/caption]

उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा सकारात्मक बदलावों के एक प्रतिनिधि के तौर पर काम करेगा और मौन आवाम की आवाज बनेगा।


Top News view more...

Latest News view more...