Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

PHOTOS: दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Written by  Arvind Kumar -- August 27th 2020 04:43 PM
PHOTOS: दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

PHOTOS: दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

शिमला। रोहतांग दर्रे के नीचे 8.8 किलोमीटर लंबी सुरंग बनकर तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं। यह सुरंग 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनायी गयी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इससे सड़क मार्ग से मनाली से लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही इससे परिवहन का खर्च भी कई करोड़ रूपए कम हो जाएगा। यह 10.5 मीटर चौड़ी दो लेन वाली सुरंग है। इसमें आग से सुरक्षा के सभी उपाय मौजूद हैं साथ ही आपात निकासी के लिए सुरंग के साथ ही बगल में एक और सुरंग बनायी गयी है। Atal Rohtang Tunnel | World Biggest Rohtang Tunnel इसके निर्माण के दौरान सीमा सड़क संगठन को कई तरक की भौगोलिक और मौसब संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खासतौर से सेरी नाला फॉल्‍ट जोन के 587 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य काफी जटिल और मुश्किल भरा रहा। आखिरकार 15 अक्‍टूबर 2017 को सुरंग के दोनों छोर तक सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया। इससे हिमाचल प्रदेश के सुदुर सीमावर्ती क्षेत्रों और लद्दाख के बीच सभी तरह के मौसम में सड़क यातायात सुगम हो जाएगा। इससे पहले ठंड के मौसम में इन क्षेत्रों का संपर्क देश के अन्‍य हिस्‍सों से छह महीने तक पूरी तरह खत्‍म हो जाता था। यह सुरंग हिमाचल प्रदेश के मनाली के साथ लेह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को जोड़ती है। Atal Rohtang Tunnel | World Biggest Rohtang Tunnel प्रधानमंत्री मोदी ने इस सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक सुरंग इस क्षेत्र का भाग्य बदल देगी। यह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायता करेगी। Atal Rohtang Tunnel | World Biggest Rohtang Tunnel रोहतांग दर्रे के नीचे एक रणनीतिक सुरंग बनाने का ऐतिहासिक निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिया गया था। 8.8 किलोमीटर लंबी यह सुरंग समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर विश्व की सबसे लंबी सुरंग है। Atal Rohtang Tunnel | World Biggest Rohtang Tunnel यह मनाली और लेह के बीच की दूरी में 46 किलोमीटर की कमी करेगी और परिवहन लागतों में करोड़ों रुपये की बचत करेगी। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...