Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

निसिंग में पुलिस टीम पर हमला, 2-3 पुलिसकर्मी चोटिल

Written by  Arvind Kumar -- June 28th 2021 10:33 AM
निसिंग में पुलिस टीम पर हमला, 2-3 पुलिसकर्मी चोटिल

निसिंग में पुलिस टीम पर हमला, 2-3 पुलिसकर्मी चोटिल

करनाल। करनाल के निसिंग में पुलिस की गाड़ी पर हथियारबन्द युवकों ने हमला कर दिया। घटना में 2 - 3 पुलिसकर्मी चोटिल बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग लाठी डंडे गंडासी लेकर निकले हुए थे। झगड़े का अंदेशा होने के बाद पुलिस गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को कुछ युवक लाठी डंडे, गंडासी, तलवारों के साथ दिखते हैं। पुलिस उन्हें समझाती है, लेकिन उसी दौरान पुलिस पर हमला बोल दिया गया। वहीं पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। घटना में 2 - 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो हो गए। जिनका मेडिकल करवाकर फर्स्ट ऐड दिया गया है। यह भी पढ़ें- विशाल जूड की रिहाई के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार: मनोहर लाल यह भी पढ़ें- महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 1 सप्ताह बढ़ी निसिंग में या कहीं भी करनाल में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए भारी संख्या में निसिंग थाने में पुलिस तैनात की गई है। वज्र वाहन, वाटर कैनन की गाड़ियों को एहतियात के मद्देनजर खड़ा कर दिया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...