Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

बाबुल सुप्रियो बोले- मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया और मैंने दे दिया

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 07th 2021 04:04 PM
बाबुल सुप्रियो बोले- मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया और मैंने दे दिया

बाबुल सुप्रियो बोले- मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया और मैंने दे दिया

नई दिल्ली। केंद्रिय कैबिनेट में विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी हुई है। इनमें मोदी सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल है। अब इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि 'मुझे इस्तीफ़ा देने के लिए कहा गया और मैंने इस्तीफा दे दिया।' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने उन्हें लोगों की सेवा का मौका दिया। यह भी पढ़ें- फिर से नंबर 1 क्रिकेटर बनीं मिताली राज यह भी पढ़ें- UP में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा निकालने की मंजूरी सुप्रियो सहित लगभग आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री अब तक इस्तीफ़ा दे चुके हैं। मोदी कैबिनेट से अबतक किन मंत्रियों की छुट्टी हो गई है, देखें लिस्ट... • डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री) • रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री) • संतोष गंगवार (श्रम मंत्री) • देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री) • सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) • संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री) • थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने) • प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री) • रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री) • बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री) • राव साहेब दानवे पाटिल

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कैबिनेट का बुधवार शाम 6 बजे विस्तार होना है। इससे पहले पीएम मोदी ने सभी संभावित मंत्रियों से मुलाकात की।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK