Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

बहादुरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलीगढ़ में किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडफोड़

Written by  Vinod Kumar -- September 08th 2022 04:00 PM -- Updated: September 08th 2022 05:51 PM
बहादुरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलीगढ़ में किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडफोड़

बहादुरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलीगढ़ में किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडफोड़

बहादुरगढ़/प्रदीप धनखड़:

सीआईए-टू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान देसी कट्टे, अवैध हथियार बनाने की दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने अवैध रूप से कट्टे बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले सरगना और सप्लाई करने वाले उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनके 5 दिन की रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी। रिमांड के दौरान आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश पुलिस करेगी। उनके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।


एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने सोनीपत के ज्वारा गांव निवासी दीपक को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली के दुर्गा विहार निवासी मनीष को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।


मनीष से पूछताछ के बाद पुलिस को अलीगढ़ निवासी योगेश के बारे में जानकारी मिली। योगेश के पास से पुलिस को 2 अवैध हथियार मिले। योगेश की निशानदेही पर पुलिस अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले सुभाष के बारे में पता चला। सुभाष के ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इतना ही नहीं पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से 12 देसी कट्टे अवैध हथियार बनाने वाली दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है।


एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि कुल मिलाकर इस केस में अब तक 18 देसी कट्टे बरामद किए जा चुके हैं। वही आरोपी अब तक 25 से 30 अवैध देसी कट्टे बनाकर लोगों को बेच चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाले कई और अन्य साथी भी इनके गिरोह में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान अपराधियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे। इस फैक्ट्री से मात्र 1200 से 1500 रुपए में अवैध देसी कट्टे बनाकर लोगों को बेचे जा रहे थे।  


Top News view more...

Latest News view more...