Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: फिर कांग्रेस के हुए विधायक बलविंदर सिंह लाडी, कुछ दिन में ही छोड़ा बीजेपी का साथ

Written by  Vinod Kumar -- January 03rd 2022 12:19 PM -- Updated: January 03rd 2022 01:01 PM
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022:  फिर कांग्रेस के हुए विधायक बलविंदर सिंह लाडी, कुछ दिन में ही छोड़ा बीजेपी का साथ

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: फिर कांग्रेस के हुए विधायक बलविंदर सिंह लाडी, कुछ दिन में ही छोड़ा बीजेपी का साथ

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ समय ही बाकी बचा है। चुनाव की इस बेला पर पार्टियां बदलने का दौर भी जारी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों और नेताओं के बीजेपी में शामिल हुए थे। अब विधायक बलविंदर लाडी एकबार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बलविंदर सिंह लाडी ने कुछ समय में ही कांग्रेस में वापसी कर ली। वह विधायक फतेह जंग बाजवा के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन अब बह वापस कांग्रेस में लौट आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार विधायक लाडी रविवार रात पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा की मौजूदगी में फिर से पार्टी में शामिल हुए है। लाडी की वापसी के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। Punjab Polls: Days after joining BJP, Balwinder Singh Laddi returns to Congress


Top News view more...

Latest News view more...