Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

हरियाणा में बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर, 5 एकड़ जमीन चयनित

Written by  Arvind Kumar -- December 01st 2019 05:02 PM
हरियाणा में बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर, 5 एकड़ जमीन चयनित

हरियाणा में बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर, 5 एकड़ जमीन चयनित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा। उसके लिए 5 एकड़ जमीन देख ली गयी है। मुख्यमंत्री दिल्ली में लाल किले पर गीता प्रेरणा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म और उसके कर्तव्य के प्रति गीता आपको बताती है। गीता के 700 श्लोक आप जीवन में ना ले सकें, लेकिन यदि कुछ श्लोक आप जीवन में ले लें तो जीवन में सफल हो सकते हैं। [caption id="attachment_365231" align="aligncenter" width="700"]ML Khattar (1) हरियाणा में बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर, 5 एकड़ जमीन चयनित[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपने जीवन केवल एक श्लोक कर्मण्य जीवन में लिया, उसी को लेकर आगे बढ़ता चला गया। गीता का संदेश अमर अजर है। हमें कुरुक्षेत्र को भव्य बनाना है जिससे लोग वहां आये जाए उसकी महत्ता को जाने। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को भव्य बनाने का काम सरकार कर रही है, केंद्र सरकार की और से भी 95 करोड़ रुपए मिले हैं। कुरुक्षेत्र के आस पास बहुत से धार्मिक केंद्र मिले हैं उन्हें विकसित किया जा रहा है। सरस्वती नदी भी कुरुक्षेत्र से जुड़ती है। हम लगातार उसे विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। Gita Jayanti (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले में गीता के कार्यक्रम किये, उसके बाद विदेशों में भी यह आयोजन शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान किसी धर्म का ज्ञान नहीं है। यह भी पढ़ें : राम रहीम और हनीप्रीत की मुलाकात कराने पर ये बोले जेल मंत्री ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...