Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, सोनिया गांधी ने लगाई मुहर

Written by  Arvind Kumar -- November 02nd 2019 01:40 PM
हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, सोनिया गांधी ने लगाई मुहर

हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, सोनिया गांधी ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। वही नेता विपक्ष भी होंगे। नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शेलजा और हुड्डा का अनुभव और तालमेल बेहतर कार्य कर रहा है।

वहीं आजाद ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रस्ताव पेश किया था कि कांग्रेस विधायक दल के नेता की नियुक्ति का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ा जाए और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया था। यह भी पढ़ें : अब झारखंड में होगी बीजेपी की ‘परीक्षा’, कांग्रेस के हौंसले बुलंद ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...