Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: बीजेपी के साथ शिंदे गुट की सरकार बनाने की तैयारी! उद्धव ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें

Written by  Vinod Kumar -- June 28th 2022 12:22 PM
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: बीजेपी के साथ शिंदे गुट की सरकार बनाने की तैयारी! उद्धव ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: बीजेपी के साथ शिंदे गुट की सरकार बनाने की तैयारी! उद्धव ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें

महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ता जा रहा है। एकनाथ शिंदे गुट MVA से अलग होने का पूरा मन बना चुका है। इंडिया टुडे ग्रुप की खबर के मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर अंदरखाने बातचीत जारी है। शिंदे गुट के विधायक अभी असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। खबर के मुताबिक अभी शिंदे गुट और बीजेपी कैंप उन शर्तों पर विचार-विमर्श कर रहा है, जिसपर दोनों पक्ष रजामंद हों और सरकार बन सके। बताया जा रहा है कि क्या एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। बीजेपी के साथ सरकार बनाने को लेकर एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। Balasaheb Thackeray's Sena supporting culprits of the Mumbai blast: Eknath Shinde जानकारी के मुताबिक, अगर बीजेपी के साथ शिंदे गुट सरकार बनाता है तो 8 बागी विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 5 को MoS बनाया जा सकता है। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और कैबिनेट में 29 मंत्री बीजेपी के कोटे से होंगे शिंदे गुट में शामिल निर्दलीय विधायकों को बीजेपी अपने कोटे से मंत्री बनाएगी। मौजूदा सरकार में 8 मंत्री शिंदे गुटे में शामिल हैं। शिंदे गुट के यही सभी मंत्री अपने पुराने मंत्रालय ही चाहते हैं। कल ही इन मंत्रियों से विभाग छीनकर दूसरे विधायकों को सौंपे गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के कुल 18 सांसदों में से 14 सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ऐसा होने पर एकनाथ शिंदे का शिवसेना पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह पर दावा और मजबूत हो जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...