Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन

Written by  Arvind Kumar -- March 17th 2021 09:38 AM -- Updated: March 17th 2021 09:53 AM
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन

नई दिल्ली। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन के चलते आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि उनका शव फंदे से लटका मिला है। बता दें कि रामस्‍वरूप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के रहने वाले थे। शर्मा साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया और टिकट दिया। पिछले दिनों सांसद ने सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई थी। इस दौरान रामस्वरूप शर्मा ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री व देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। BJP MP Ram Swaroop Sharma Diedसांसद के निधन के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और बीजेपी नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह भी पढ़ें- किसी ने राजनैतिक पार्टी के नेता के बहिष्कार की घोषणा की तो सदन करेगा निंदा यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर के घेराव का मामला: बिक्रम मजीठिया समेत पंजाब के 9 विधायकों पर FIR  


Top News view more...

Latest News view more...