Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, लगे मोदी-मोदी के नारे

Written by  Arvind Kumar -- April 09th 2019 04:09 PM -- Updated: April 09th 2019 04:11 PM
प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, लगे मोदी-मोदी के नारे

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, लगे मोदी-मोदी के नारे

लखनऊ। पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका मंगलवार को बिजनौर में कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची। रोड शो में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता भी घुस गए जिनपर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए फूल और पार्टी का झंडा फेंक दिया। [caption id="attachment_280619" align="aligncenter" width="700"]Slogans कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।[/caption] इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। रोड शो के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गहमागहमी हुई लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ेंपीएम ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरी कांग्रेस, कहा- चोर कहने वालों के दरबारियों के घर से नोटों के बंडल निकल रहे


Top News view more...

Latest News view more...