Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव फंदे से लटके मिले, पैसों की तंगी बनी मौत का कारण

Written by  Vinod Kumar -- June 05th 2022 03:23 PM
एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव फंदे से लटके मिले, पैसों की तंगी बनी मौत का कारण

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव फंदे से लटके मिले, पैसों की तंगी बनी मौत का कारण

बिहार से समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लाशें फंदे से लटकी हुई पाई गईं। घर के अंदार का मंजर बेहद खौफनाक था। लाशों को देखकर हर कोई सिहर उठा। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आनन फानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मृतकों की पहचान, 42 वर्षीय मनोज झा, 38 वर्षीय सुंदर मणि, 65 वर्षीय सीता देवी, 10 वर्षीय सत्यम और 7 साल के शिवम के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिकग रविवार सुबह स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर आई थी। घर का दरवाजा बंद देखकर मनोज की पत्नी को आवाज दी। बहुत देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद महिलाओं को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। Gurugram महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाई और दरवाजे काफी देर तक खटखटाया, लेकिन इसके बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। लोगों ने किसी तरह एक खिड़की को खोलकर उससे अंदर झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। [caption id="attachment_255021" align="alignnone" width="700"]Dead Body  [/caption] ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनोज अपनी पत्नि, मां और दो बच्चों के साथ रहता था। मऊ बाजार में फुटपाथ पर खैनी की दुकान करता था, लेकिन उससे परिवार ता खर्च नहीं चल पाता था। मनोज और उसकी पत्नी ने बेटी की शादी और घर की हालत सुधारने के लिए कर्ज ले रखा था। कर्ज की किश्त ना चुका पाने के कारण ये परिवार परेशान था।


Top News view more...

Latest News view more...