Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज पंचकूला पहुंचेंगे आमिर खान, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौंसला

Written by  Vinod Kumar -- June 12th 2022 11:29 AM
आज पंचकूला पहुंचेंगे आमिर खान, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौंसला

आज पंचकूला पहुंचेंगे आमिर खान, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौंसला

हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का क्रेज न केवल देश के 36 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों व विभिन्न खेल फेडरेशनों के तकनीकी अधिकारियों तक सीमित है, बल्कि बॉलीवुड के सिने सितारों तक पहुंच चुका है। आज खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के सिने स्टार अमीर खान ताऊ देवी लाल खेल परिसर में पहुंचेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के अलावा केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर व खेल राज्य मंत्री ओलंपियन सरदार संदीप सिंह खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए कई बार खिलाड़ियों के बीच पहुंचे हैं। पंचकूला का ताऊ देवी लाल खेल परिसर में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लेस स्पोर्टस कोर्टस में जहां खिलाड़ी बेहतरीन खेल प्रदर्शन करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं दर्शक भी हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के मुकाबले देखने में रूचि दिखा रहे हैं जिसको देखकर खिलाड़ी काफी खुश हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आज अम्बाला के वॉर हीरोज़ स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग के विभिन्न श्रेणी के इवेंट में भी लड़के और लड़कियों के पदक के लिए मुकाबले होंगे। वहीं लड़के और लड़कियों के बीच टेबल टेनिस के खेल में आज पदक के लिए मुकाबले होंगे। इसके साथ ही आज खो-खो, हैंडबॉल और बास्केटबॉल के सेमी फाइनल के मुकाबले भी होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जहां अलग-अलग राज्यों की टीमों ने पदक जीते तो वहीं कई प्रतियोगिताओं में नेशनल रिकॉर्ड भी टूटे। पंचकूला का ताऊ देवीलाल खेल परिसर उन अद्भुत क्षणों का साक्षी बना जब खिलाड़ियों ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया कि दर्शक भी खुद को रोमांचित होने से रोक नहीं पाए।


Top News view more...

Latest News view more...