Advertisment

नमो-नमो की छुट्टी और जय भीम को दिल्ली पहुंचाने वाली है जनता, कुरुक्षेत्र में बोलीं मायावती

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
नमो-नमो की छुट्टी और जय भीम को दिल्ली पहुंचाने वाली है जनता, कुरुक्षेत्र में बोलीं मायावती
Advertisment
कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में बसपा सुप्रीमो गठबंधन की रैली को संबोधित करने पहुंची। मायावती ने रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता नमो नमो की छुट्टी और जय भीम को दिल्ली पहुंचाने वाली है। मोदी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी भी केंद्र की सत्ता से दूर चली जायेगी। इनकी नाटकबाज़ी काम नहीं आएगी।
Advertisment
Mayawati Rally मायावती के साथ गुफ्तगू करते राजकुमार सैनी मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथों में सत्ता रही है। उनकी गलत नीतियों की वजह से उनको सत्ता से बेदखल होना पड़ा है। कांग्रेस की हुकूमत में न बेरोजगारी दूर हुई और न ही गरीबी दूर हो पाई है। बाबा साहेब ने जो कानूनी अधिकार दिए वो भी कांग्रेस के शासन में नहीं मिला है। यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल को तबाह करने में जुटी हैं ममता बनर्जी, बांकुरा में बोले मोदी मायावती ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने जो अच्छे दिनों का वादा किया था, उसका एक चौथाई काम भी पूरा नहीं किया। GST और नोटबन्दी को गलत ढंग से लागू किया। रक्षा सौदे में भी भ्रष्टाचार की खबरे सुनने में आ रही है।
Advertisment
Mayawati Rally मायावती की रैली में उपस्थित लोग मायावती ने कहा कि बसपा ने अति पिछड़ों को कानूनी अधिकार दिलाने का काम किया है। अगर बसपा केंद्र में सरकार आती है तो गरीब तबके को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी देंगे। यह भी पढ़ेंराहुल गांधी के चुनाव लड़ने से रोक लगाने वाली याचिका खारिज-
ptc-news haryana-news-in-hindi loksabha-election-2019 bsp-chief-mayawati bsp-lsp-rally-kurukshetra
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment