Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

भारतीय कारोबारी नेस वाडिया को जापान की कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

Written by  Arvind Kumar -- April 30th 2019 03:05 PM -- Updated: April 30th 2019 03:06 PM
भारतीय कारोबारी नेस वाडिया को जापान की कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

भारतीय कारोबारी नेस वाडिया को जापान की कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

नई दिल्ली। भारतीय कारोबारी नेस वाडिया को जापान की एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने नेस को ड्रग्स रखने के आरोप में दोषी पाया है। अदालत में नेस वाडिया ने यह स्वीकार किया कि यह दवा उनके निजी इस्तेमाल के लिए है। दरअसल नेस को इस साल मार्च में उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज़ हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। वाडिया की पैंट की जेब में करीब 25 ग्राम कैनेबिस रेज़िन पाई गई थी। [caption id="attachment_289379" align="aligncenter" width="700"]court-hammer कोर्ट ने नेस को ड्रग्स रखने के आरोप में दोषी पाया है[/caption] जानकारी के मुताबिक नेस, वाडिया समूह की सभी यूनिट्स के निदेशक हैं। इसी समूह को 1736 में ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए जहाज बनाने का मसौदा मिला था। अब वाडिया समूह बिस्किट कंपनी ब्रिटेनिया (Britannia) और बजट एयरलाइन गो-एयर (Go Air) के कारोबार में भी शामिल हैं। इसके सूचीबद्ध संस्थाओं का कुल बाजार मूल्य 13।1 अरब डॉलर है। नेस आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक भी हैं। यह भी पढ़ेंसिद्धू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना तो यूजर ने दिया ये रियेक्शन


Top News view more...

Latest News view more...