Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Written by  Arvind Kumar -- July 29th 2020 02:51 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

शिमला। भाजपा में मची उथल पुथल के बाद आखिरकार नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ राजीव बिंदल व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार अध्यक्ष बना है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है, मेहनती नेता है, निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। Cabinet expansion soon in Himachal | Himachal Hindi News इसी बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मंत्रिमंडल के भी संकेत दे दिए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। Cabinet expansion soon in Himachal | Himachal Hindi News उधर भाजपा कार्यालय दीपकमल में सुरेश कश्यप ने आज विधिवत रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसके लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा व 2022 व भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। सांसद होने के नाते वह प्रदेश व केन्द्र के बीच कड़ी का काम करेंगे। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...