हरियाणा में बढ़ रहे कैंसर के रोगी, HIV रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी
चंडीगढ़। भारत में कैंसर मरीजों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। खासतौर पर हरियाणा की अगर बात करें तो हालात काफी चिंताजनक है। पूरा प्रदेश इस समय कैंसर की चपेट में है। पिछले तीन सालों में हरियाणा में कैंसर रोगियों की संख्या में 453 की बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे खराब हालात रोहतक में है। जहां इस समय 4008 रोगी कैंसर की चपेट में है। हालांकि पिछले कुछ सालों के मुकाबले यहां कैंसर के मरीज़ों में कमी आई है। [caption id="attachment_325199" align="aligncenter" width="700"] हरियाणा में बढ़ रहे कैंसर के रोगी, HIV रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी[/caption] वहीं HIV रोगियों का आंकड़ा भी 27624 तक पहुंच चुका है। जींद में सबसे अधिक 3624 रोगी मिले हैं। हालांकि ये सरकारी आंकड़ा है। दरअसल HIV और कैंसर से जुड़े ये आंकड़े कल विधानसभा सत्र के दौरान पटल पर रखे गए। जिसके मुताबिक साल 2016 में जहां कैंसर की वजह से मृत्यु दर 3.48 थी तो वहीं 2017 में ये दर 5.01 हो गई। जबकि एड्स की मृत्यु दर 2016 में 0.08 और 2017 में 0.16 रही।
प्रदेश में कैंसर रोगियों की संख्या पर एक नज़र
अम्बाला | 231 |
फरीदाबाद | 104 |
फतेहाबाद | 99 |
गुरुग्राम | 6 |
हिसार | 127 |
झज्जर | 05 |
जींद | 118 |
कैथल | 231 |
करनाल | 38 |
कुरुक्षेत्र | 130 |
महेन्द्रगढ़ | 88 |
मेवात | 301 |
पलवल | 79 |
पंचकूला | 179 |
पानीपत | 93 |
रेवाड़ी | 51 |
रोहतक | 4008 |
सिरसा | 56 |
सोनीपत | 232 |
यमुनानगर | 301 |