Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

भारत के शौकिया वैज्ञानिक ने इस खोज से नासा और इसरो को भी हिला दिया!

Written by  Arvind Kumar -- December 04th 2019 12:23 PM
भारत के शौकिया वैज्ञानिक ने इस खोज से नासा और इसरो को भी हिला दिया!

भारत के शौकिया वैज्ञानिक ने इस खोज से नासा और इसरो को भी हिला दिया!

नई दिल्ली। भारत के शौकिया अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी नासा और इसरो जैसे संस्थान भी तारीफ कर रहे हैं। मदुरै के रहने वाले षनमुगा सुब्रमण्यम ने चेन्नई में अपनी ‘प्रयोगशाला’ में बैठकर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के अवशेषों को खोजने में सफलता हासिल की है। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा की परिक्रमा लगाने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे चित्रों की मदद से यह खोज की। [caption id="attachment_366053" align="aligncenter" width="700"]Lander Vikram भारत के शौकिया वैज्ञानिक ने इस खोज से नासा और इसरो को भी हिला दिया![/caption] नासा ने भी विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सु्ब्रमण्यम की खास भूमिका रही है। नासा ने बाकायदा षनमुगा सुब्रमण्यम को मेल कर जवाब दिया है। जिसके बाद षनमुगा सुब्रमण्यम ने एक ट्वीट में लिखा, “नासा ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तलाश का श्रेय मुझे दिया है।”

बता दें कि सुब्रमण्यम मैकेनिकल इंजीनियर और ऐप डेवलपर हैं। उन्होंने दो लैपटॉप से ही विक्रम लैंडर का पता लगा लिया। उन्होंने करीब दो महीने तक इस तरह आंकड़ों का विश्लेषण किया। षनमुगा सुब्रमण्यम यानि कि शान की इस खोज के बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है। यह भी पढ़ेंबॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची हरियाणा की युवती, पाक रेंजरों ने पकड़ा ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...