Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- January 20th 2020 04:25 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को दी बधाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को दी बधाई

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात की यहां के एक नेता ने पार्टी संगठन में सर्वोच्च पद पर स्थान ग्रहण किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने भी जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। [caption id="attachment_381553" align="aligncenter" width="700"]Chief Minister Jairam Thakur congratulates JP Nadda on becoming BJP President मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को दी बधाई[/caption] बता दें कि आज जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने जेपी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। यह भी पढ़ें : ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...