2-18 आयु वर्ग में COVAXIN के ट्रायल को मिली DCGI की मंजूरी
नई दिल्ली। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2-18 आयु वर्ग में COVAXIN के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर ट्रायल करेगा। बता दें कि ट्रायल के दौरान स्वयंसेवको को वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। पहली डोज के बाद दूसरे डोज 28 दिन के अंतराल से दी जाएगी। ये ट्रालय नागपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन अभी केवल 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए ही है। देश में अभी बच्चों के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। यह भी पढें: वैक्सीन की बर्बादी करने वाले राज्यों में हरियाणा टॉप पर यह भी पढें: कोरोना संक्रमित महिला का बदली हो गया शव वहीं पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने कोरोनी की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी थी और कहा था कि इसमें बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं। इसके चलते अब बच्चों के लिए भी वैक्सीन तैयार की जा रही है।