Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

चंबा में बादल फटने से मची तबाही, 15 साल के युवक की मौत...पुल और गाड़ियां बही

Written by  Vinod Kumar -- August 08th 2022 02:39 PM -- Updated: August 08th 2022 02:42 PM
चंबा में बादल फटने से मची तबाही, 15 साल के युवक की मौत...पुल और गाड़ियां बही

चंबा में बादल फटने से मची तबाही, 15 साल के युवक की मौत...पुल और गाड़ियां बही

चम्बा/मंजूर पठान: हिमाचल के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में सवानी धार, गुलेल, कंधवारा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भड़ोगा में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से अंदर सोए 15 साल के युवक की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। चकोली भड़ेला सड़क मार्ग पर शलेई में लोक निर्माण विभाग का पुल बहने से सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। शैनी गांव में संत राम का सलेटपोश मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि गांव सेरी में बदल फटने से एक दुकान क्षतिग्रस्त होने से अनुमानित 5 लाख का नुकसान हुआ है।


वहीं, चकोली में नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण आधा दर्जन मकान पानी की चपेट में आ गए और दो घराट बह गए। इसके साथ ही कई घरों में पानी घुसा गया। वहीं, डांड बाजार में 2 कारें, 2 पिकाअप गाडियां और 6 मोटरसाइकिल नाले में बह गई।


बादल फटने के बाद क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई मकान गिरने की कगार पर हैं। भूस्खलन के कारण इन मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सलूणी पवन कुमार ने सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने अपने क्षेत्रों हुए नुक़सान रिपोर्ट तुरंत कार्यालयों में भिजवाएं।


वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है की बादल फटने से उनकी फसलें बर्बाद हुई हैं। साथ ही उनके घरों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सनूह पंचायत के उप प्रधान आसिफ बट्ट का कहना है कि बादल फटने से उनकी पंचायत में भारी नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए सरकार और प्रशासन आगे आना चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...