Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट : CM

Written by  Arvind Kumar -- February 25th 2019 06:06 PM -- Updated: February 25th 2019 06:07 PM
हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट : CM

हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट : CM

चंडीगढ़। 2019-20 वित्त वर्ष के लिए हरियाणा सरकार ने 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने कार्यकाल का पांचवा व अंतिम बजट पेश किया। बजट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वित्त मंत्री का आभार जताया है। वहीं मुख्यमंत्री ने बजट की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार को नहीं बल्कि हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रगतिशील व समावेशी यह बजट सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करने के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। [caption id="attachment_261131" align="aligncenter" width="700"]Haryana-Budget-1 'बजट सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करने के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।'[/caption] मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014-15 में हरियाणा का बजट 61 हजार करोड़ रुपए का था, जिसे उन्होंने 2018-19 में बढ़ाकर 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए किया। आज का 2019-20 का यह बजट 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। यह भी पढ़ेंहरियाणा बजट की हर अपडेट, जानिए किसे क्या मिला ?


Top News view more...

Latest News view more...