Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

सीएम जयराम ने की तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Written by  Vinod Kumar -- July 18th 2022 05:41 PM
सीएम जयराम ने की तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम जयराम ने की तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान, हिमाचल के गठन के 75 वर्षों के आयोजन और विशेष टीकाकरण अभियान के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी 14.83 लाख घरों, अधिकारिक भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में जन भागीदारी से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय का राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह प्रत्येक भारतीय को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। Party officials should answer false propaganda of Congress said CM Jairam जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, युवक मण्डल, महिला मण्डल और अन्य गैर सरकारी संगठनों को विस्तृत स्तर पर शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी इसमें अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। CM directs officers to ensure availability of labourers to avoid inconvenience to horticulturists उन्होंने कहा कि उपायुक्तों के पास राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें सम्बन्धित जिलों में वितरित किया जा सके। प्रदेश की सभी सरकारी वेबसाइटों के होम पेज पर 22 जुलाई से राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए तथा नागरिकों को भी फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाऊंट्स पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...