Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम खट्टर ने लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

Written by  Arvind Kumar -- June 05th 2021 12:47 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम खट्टर ने लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम खट्टर ने लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने की अपील की। वहीं टोहाना में किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण विरोध कर सकते हैं और अगर कानून व्यवस्था खराब करते हैं तो फिर सख्ती से निपटेंगे। वहीं बढ़ती बीमारी ब्लैक फंगस को लेकर सीएम ने कहा कि जिस गति से ये बीमारी बढ़ रही थी अब ये कन्ट्रोल में है, ये जो दवाइयों का संकट था वो भी अब कम हो गया, 8 हज़ार के करीब इंजेक्शन मिल गए हैं और आगे भी ज़्यादा संख्या में मिलते रहेंगे। यह भी पढ़ें- किसान नेताओं के बयानों में विरोधाभास यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- पशु मेलों की बढ़ी फीस वापस ले सरकार हालांकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 10 बजे का था, लेकिन प्रोग्राम 10 की बजाय 8 बजे कर दिया गया। किसान विरोध ना कर पाएं इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। corona जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि आपका कार्यक्रम जल्दी कर दिया गया तो उन्होंने कहा कि ये प्रशासन का काम है और प्रशासन का फैसला सर्वोपरि है।


Top News view more...

Latest News view more...