Advertisment

विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान
Advertisment
सोनीपत। (जयदीप राठी) कश्मीरी लड़कियों को 'बहू' बनाने वाले बयान से उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई दी है। सोनीपत में सीएम ने कहा कि मैने बहुत स्पष्ट तरीके से कहा था कि ये मेरा कहना नहीं है। इस तरह की चर्चा बहुत लोगों ने सोशल मीडिया पर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर की लड़कियों को वो बेटी समान मानते हैं और वो हमारी बेटियां हैं।
Advertisment
यह भी पढ़ें : मजाक-मजाक में जब सीएम खट्टर ने कश्मीरी लड़कियों को लेकर दे डाला विवादित बयान सीएम ने साफ किया कि उनका कोई इस प्रकार का गलत टिप्पणी करने का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तो बस सहज तरीके से लिंगानुपत बढ़ने पर कही थी। क्योंकि इससे पहले लिंगानुपात अच्छा नहीं होने के कारण तरह-तरह की बातें चलती थी। CM Manohar Lal विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान आपको बता दें मुख्यमंत्री हरियाणा के सोनीपत में दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में आयोजित विद्यार्थी विधिक साक्षरता मिशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान 42 करोड़ की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन व 14 करोड़ 25 लाख से तैयार होने वाले क्लास रूम का शिलान्यास किया।
Advertisment
यह भी पढ़ें : सीएम मनोहर लाल को घेरते-घेरते खुद जयहिंद ने दे दिया विवादित बयान —PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
-
-haryana-news cm-manohar-lal-khattar sonipat-news article-370 haryana-politics haryana-latest-news haryan-news-in-hindi kashmiri-girls
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment