Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

सोनाली फोगाट की गोवा में मौत, निधन पर सीएम मनोहर लाल-कुलदीप बिश्नोई ने ट्वी

Written by  Vinod Kumar -- August 23rd 2022 12:04 PM -- Updated: August 23rd 2022 12:15 PM
सोनाली फोगाट की गोवा में मौत, निधन पर सीएम मनोहर लाल-कुलदीप बिश्नोई ने ट्वी

सोनाली फोगाट की गोवा में मौत, निधन पर सीएम मनोहर लाल-कुलदीप बिश्नोई ने ट्वी

बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट गोवा में थी। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सोनाली फोगाट के भाई रतन ढाका ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

उनके निधन पर सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, 'भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।' वहीं, कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर सोनाली फोगाट के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, 'सोनाली फोगाट जी के अकस्मात निधन की सूचना से बेहद आहत हूँ। वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।' बता दें कि सोनाली फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ ही 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। sonali4 सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फौगाट ने बताया कि उनको सुबह ही जानकारी मिली कि सोनाली फोगाट इस दुनिया में नहीं रही यह जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ और विश्वास नहीं हो रहा कि सोनाली अब इस दुनिया में नहीं है। सोनाली फोगाट के हिसार संतनगर स्थित निवास स्थान पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ा था। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हुई थी और एक टिकटॉक स्टार के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। सोनाली फोगाट ने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने बिग बॉस में भी बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था। sonaliphogat1 सोनाली फोगाट फतेहाबाद के गांव भूथन की रहने वाली थीं। सोनाली फोगाट डांसर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी थी। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स थी। उनके टिक टॉक वीडियो और इंस्टाग्राम रील काफी वायरल होते थे। सोनाली फोगाट आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आती थीं। इसके साथ ही वो समय समय पर आदमपुर विधानसभा के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई पर तंज भी कसती रहतीं थी। सोनाली के पिता किसान हैं। परिवार में उनकी तीन बहनें और एक भाई है। उनकी शादी हिसार के हरिता गांव के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी। सोनाली फोगाट की एक 10 साल की बेटी है। दिसंबर 2016 में सोनाली फोगेट के पति अपने फार्महाउस में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Top News view more...

Latest News view more...