Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

दुबई दौरे पर जाने से पहले पासपोर्ट भूल गए थे मनोहर लाल, पढ़िए फिर क्या हुआ...

Written by  Vinod Kumar -- October 01st 2022 10:47 AM
दुबई दौरे पर जाने से पहले पासपोर्ट भूल गए थे मनोहर लाल, पढ़िए फिर क्या हुआ...

दुबई दौरे पर जाने से पहले पासपोर्ट भूल गए थे मनोहर लाल, पढ़िए फिर क्या हुआ...

सीएम मनोहर लाल हाल ही में दुबई दौरे पर थे। गलती से वो अपना पासपोर्ट साथ में ले जाना भूल गए थे। पासपोर्ट भूलने की वजह से उनकी फ्लाइट भी कैंसिल हुई और इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा। दुबई से लौटने से सीएम मनोहर लाल ने पासपोर्ट को घर पर भूलने का किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैं पासपोर्ट घर पर भूल गया था। यही वजह से फ्लाइट भी बदलनी पड़ी थी। सीएम ने कहा कि इस मामले में मीडिया में अलग-अलग तरह की कहानियां बनाई गई। उसमें मुझे भी आनंद आया। इसके साथ ये भी कहा गया कि सीएम के साथ 55 लोग गए हैं, लेकिन हम 4 लोग साथ में गए थे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले मेरी टिकट जो कैंसिल हुई वह बिजनेस क्लास की थी बाद में इकोनॉमी क्लास में भी 3:50 घंटे का सफर किया। कुछ लोग हैरान हुए कि मुख्यमंत्री होकर भी आप इकोनामी क्लास में जाते हैं , मुख्यमंत्री ने कहा कि शारजाह सफारी को देखने का मौका मिला। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी साथ में थे। लगभग 2000 एकड़ में वो सफारी बनी हुई है। वहां अफ्रीकन एनिमल्स को वहां रखा गया है। जहां रेत ही रेत थी वहां भी जानवरों के लिए अच्छा काम किया हुआ था ऐसी सफारी हम यहां बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां गुरुग्राम और नूंह में 10,000 एकड़ में हम सफारी बनाएंगे, एक अच्छा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि ये दिल्ली के बेहद नजदीक है।


Top News view more...

Latest News view more...