Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता : मनोहर लाल

Written by  Arvind Kumar -- October 03rd 2019 05:52 PM
भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता : मनोहर लाल

भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता : मनोहर लाल

नारनौंद। (संदीप सैणी) मां के नाम पर भाजपा वालों को जहां भारत माता याद आती है, वहीं कांग्रेसियों को सोनिया माता। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन समारोह पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा हरियाणा के सवा दो करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने की रही है, जबकि कांग्रेसी स्वयं हित के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देश के हित के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएं। [caption id="attachment_346334" align="aligncenter" width="700"]Captain Abhimanyu 5 भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता: मनोहरलाल[/caption] मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अगले पांच वर्ष के लिए भी हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार चुनने जा रही है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है कि हमारी सरकार ने भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद से परे हटकर ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से सारे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौकरियों के अतिरिक्त विकास कार्यों में भी साफ सुथरा कार्य किया, जिसे प्रदेश की जनता ने स्वीकार किया है। पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली, नहरी पानी एवं पेयजल आदि की अनेक योजनाओं के लिए कार्य किए गए। फसलों के न्यूनतम मूल्य निर्धारित किए गए। [caption id="attachment_346332" align="aligncenter" width="700"]Captain Abhimanyu 3 भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता: मनोहरलाल[/caption] यह भी पढ़ें : कालांवाली सीट से अकाली उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसूजोधा ने भरा नामांकन मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश औद्योगिक दृष्टि से देश में 14वें स्थान पर था, और अब प्रदेश तीसरे स्थान पर है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हम शीघ्र ही प्रदेश को प्रथम स्थान पर लेकर आएंगे। पांच साल में प्रदेश का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 120 हजार करोड़ कर दिया गया। हर रसोई में शुद्ध पेयजल देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, इनके अतिरिक्त ऋषिकांत शर्मा, जीवन सिंह खांडेवाला तथा कपूर सिंह पूनिया आदि ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जनसभा के बाद एक विशाल जुलूस के रुप में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ जाकर कैप्टन अभिमन्यु ने नामांकन किया। Captain Abhimanyu 1 वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नारनौंद की अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम काम सीख चुके हैं, अब हमें पता है कि काम कैसे करने हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे उन्हें दोबारा विधानसभा में भेज देना, बाकि जो कसर रह गई है, अगली बार उस कसर को भी पूरा कर देंगे। [caption id="attachment_346331" align="aligncenter" width="700"]Captain Abhimanyu 2 भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता: मनोहरलाल[/caption] कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस बार उनका पूरा फोकस हलके के युवक युवतियों को रोजगार दिलाने पर रहेगा। हलके में नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। दस साल में कांग्रेस ने नारनौंद हलके में पेयजल परियोजनाओं पर 21 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जबकि भाजपा सरकार ने पांच साल में 215 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हलके में सात अस्पताल बनाए गए हैं। पीने के पानी घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। हर खेत में पानी पहुंचना चाहिए। सरकार बनने के 6 माह के अंदर बीपीएल परिवारों को सर्वे करके मकान दिलाने का काम करेंगे। जो भी कमी है उसे महीने में पूरा कर देंगे। जो भी मांग हो वह एक कागज के टुकड़े पर लिख कर भेज देना, वे उसे खुदा का फरमान समझकर पूरा करेंगे। यह भी पढ़ेंस्मृति ईरानी का हुड्डा पर तंज, कहा- केवल दामाद का काम करने में रहे व्यस्त ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...