Advertisment

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का किया आग्रह

author-image
Arvind Kumar
New Update
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का किया आग्रह
Advertisment
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य है। publive-image
Advertisment
Coronavirus: India reported 41,806 daily new cases in 24 hours, recovery rate 97.28% मुख्यमंत्री ने आज विश्राम गृह कांगड़ा में जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टाण्डा और प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अयोग्य घोषित 11 दलबदलू पूर्व विधायक वर्षों से ले रहे पेंशन, RTI में खुलासा यह भी पढ़ें- पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारणों का अध्ययन करने के लिए पहुंची टीम
Advertisment
publive-image उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 जन शिकायतों के त्वरित समाधान प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक लगभग 2.48 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निवारण के लिए शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले कुछ महीनों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है, परन्तु स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम फिर से आरम्भ कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का एक प्रभावी माध्यम है। corona case हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार इस अवसर पर उपस्थित थे। -
himachal-latest-news chief-minister-jai-ram-thakur corona-cases-himachal vaccination-drive-himachal
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment