Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक

Written by  Arvind Kumar -- December 19th 2019 12:38 PM
उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक

उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक

चंडीगढ़। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के मारे लोग घरों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ-साथ घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जो लोग घरों से बाहर काम के लिए निकल रहे हैं उन्हें कोहरे की मार सहनी पड़ रही है। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। [caption id="attachment_371018" align="aligncenter" width="700"]Fog 2 उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक[/caption] दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। [caption id="attachment_371016" align="aligncenter" width="700"]Fog 1 उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक[/caption] हरियाणा में सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ धुंध और कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की गति धीमी कर दी है। ठंड इतनी अधिक रही कि लोगों का सुबह का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दृश्यता रिहायशी इलाके में 100 मीटर रही तो वहीं सड़कों पर 10 मीटर तक दृश्यता देखने में आई। कड़ाके की ठंड और धुंध के कारण सबसे ज्यादा परेशानी टू व्हीलर चालकों को हुई। इनके शरीर को ठंड ने बिल्कुल जकड़ लिया। [caption id="attachment_371020" align="aligncenter" width="700"]Fog 4 उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड से ठिठुरे लोग, घने कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक[/caption] यह भी पढ़ें : ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...