Sun, Dec 7, 2025
Whatsapp

नगर निगम का Computer Operator रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 23rd 2019 08:56 AM
नगर निगम का Computer Operator रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नगर निगम का Computer Operator रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हिसार। (संदीप सैणी) हिसार नगर निगम के Computer Operator को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप ने शिकायतकर्ता से प्लाट की एनओसी के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। हालांकि शिकायतकर्ता शमशेर सिंह एनओसी के लिए निर्धारित सरकारी फ़ीस जमा करवा चुका था। जिस पर हिसार निवासी शमशेर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत की और विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी कुलदीप न्योली कलां का रहने वाला है और 2012 से नगर निगम में कार्यरत है। यह भी पढ़ेंपत्नी ने अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी ? दरअसल शिकायतकर्ता की मां के नाम मिलगेट में प्लाट है, जिसकी एनओसी के लिए उसने सरकारी फ़ीस 26666 रुपए जमा करवा रसीद ले ली थी। इसी एनओसी के लिए शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपए की मांग कंप्यूटर ऑपरेटर ने की जो बाद में 2500 रुपए तय हुई। [caption id="attachment_244327" align="alignleft" width="300"]Computer Operator विजिलेंस कार्यालय में शमशेर सिंह ने दी थी शिकायत[/caption] विजिलेंस इंस्पेक्टर सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस कार्यालय में शमशेर सिंह पुत्र जिले सिंह मिलगेट निवासी की तरफ से लिखित में शिकायत दी थी। लिखित शिकायत के बाद टीम गठित कर उपायुक्त से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया गया जिसके बाद कुलदीप पुत्र बलबीर सिंह निवासी न्योली कलां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK