Advertisment

नगर निगम का Computer Operator रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
नगर निगम का Computer Operator रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Advertisment
हिसार। (संदीप सैणी) हिसार नगर निगम के Computer Operator को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप ने शिकायतकर्ता से प्लाट की एनओसी के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। हालांकि शिकायतकर्ता शमशेर सिंह एनओसी के लिए निर्धारित सरकारी फ़ीस जमा करवा चुका था। जिस पर हिसार निवासी शमशेर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत की और विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी कुलदीप न्योली कलां का रहने वाला है और 2012 से नगर निगम में कार्यरत है।
Advertisment
यह भी पढ़ेंपत्नी ने अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी ? दरअसल शिकायतकर्ता की मां के नाम मिलगेट में प्लाट है, जिसकी एनओसी के लिए उसने सरकारी फ़ीस 26666 रुपए जमा करवा रसीद ले ली थी। इसी एनओसी के लिए शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपए की मांग कंप्यूटर ऑपरेटर ने की जो बाद में 2500 रुपए तय हुई। Computer Operator विजिलेंस कार्यालय में शमशेर सिंह ने दी थी शिकायत विजिलेंस इंस्पेक्टर सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस कार्यालय में शमशेर सिंह पुत्र जिले सिंह मिलगेट निवासी की तरफ से लिखित में शिकायत दी थी। लिखित शिकायत के बाद टीम गठित कर उपायुक्त से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया गया जिसके बाद कुलदीप पुत्र बलबीर सिंह निवासी न्योली कलां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  -
-crime -haryana-news corruption arrest computer-operator nagar-nigam ptc-news-haryana vijilance hisar-breaking-news
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment