Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

मंदी की गहरी खाई में गिरती जा रही अर्थव्यवस्था : प्रियंका गांधी

Written by  Arvind Kumar -- September 10th 2019 03:02 PM
मंदी की गहरी खाई में गिरती जा रही अर्थव्यवस्था : प्रियंका गांधी

मंदी की गहरी खाई में गिरती जा रही अर्थव्यवस्था : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। प्रियंका ने फिर से सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है। प्रियंका ने पूछा कि सरकार कब अपनी आँखें खोलेगी? कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर यह बात कही। प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ ऑटो क्षेत्र में बिक्री घटने तथा कुछ आटो कंपनियों में उत्पादन बंद होने की खबरें भी जोड़ी है। [caption id="attachment_338470" align="aligncenter" width="700"]Priyanka Gandhi मंदी की गहरी खाई में गिरती जा रही अर्थव्यवस्था : प्रियंका गांधी[/caption] वहीं प्रियंका ने कुछ दिन पहले भी अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर सरकार को निशाने पर लिया था। प्रियंका ने कहा था कि हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। यह भी पढ़ें : अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द (VIDEO) ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...