
नई दिल्ली। झारखंड चुनाव 2019 के नतीजे अब लगभग साफ होने लगे हैं। सभी 81 सीटों के रुझान/परिणाम के बाद यह लगभग तय हो गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड के अगले सीएम होंगे। हेमंत सोरेन ने इस जीत के लिए झारखंड की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ये महागठबंधन की जीत है। उन्होंने सोनिया, राहुल गांधी और लालू यादव का आभार जताया है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 45+ सीटों पर बहुमत हासिल होता दिख रहा है। बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमट रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों से शांतिपूर्ण संबंध चाहता है भारत : उपराष्ट्रपति
—PTC NEWS—