Advertisment

जन्मदिवस के मौके पर अशोक तंवर ने बीजेपी पर साधे निशाने 

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
जन्मदिवस के मौके पर अशोक तंवर ने बीजेपी पर साधे निशाने 
Advertisment
सोनीपत। प्रदेश काग्रेंस अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक दिवसीय हरियाणा दौरे पर आए पीएम नरेंन्द्र मोदी सहित बीजेपी पर जमकर निशाने साधे हैं। अपने जन्मदिवस पर सोनीपत में जश्न मनाने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठे वादों से लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता इस बार उनका साथ नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार के डीएनए में ही भ्रष्टाचार छुपा है।
Advertisment
Ashok Tanwar काग्रेंस अध्यक्ष अशोक तंवर
वहीं तंवर का कहना है कि यूपी में जिस तरह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को जनता का भरपूर प्यार मिला है इससे साफ ज़ाहिर है कि जनता अब भाजपा के झूठे वादों से थक चुकी है। अशोक तंवर ने कहा कि जिन तरीकों से राजनीतिक तैयारियां चल रही हैं उससे साफ दिखाई देता है कि सरकार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करवाना चाहती है। जिसके लिए कांग्रेस सरकार और देश की जनता पूरी तरह से तैयार है।
-
haryana haryana-politics ptc sonipat birthday-celebration ashok-tanwar haryana-news-in-hindi congress-haryana-chief attack-on-bjp
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment