Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा, बोले- किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा

Written by  Arvind Kumar -- October 04th 2020 04:01 PM
राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा, बोले- किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा

राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा, बोले- किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा

चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में हो रहे प्रदर्शनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की खेती बचाओ यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के राज्य प्रमुख सुनील जाखड़ ने एक ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया। Congress Leader Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Punjab इस दौरान आयोजित जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब का किसान, हरियाणा का किसान, पूरे हिन्दुस्तान का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा, हम नरेंद्र मोदी की सरकार, इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन लोगों को हरा के दिखाएंगे। यह भी पढ़ें: प्रदेश का किसान कांग्रेसी नेताओं के झांसे में आने वालाओपी धनखड़ यह भी पढ़ेंपूरी ताकत से हो रहा Border Infrastructure का विकास: पीएम मोदी Congress Leader Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Punjab राहुल गांधी ने पूछा कि COVID19 के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। PM कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की? Congress Leader Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Punjab बता दें कि पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा का आयोजन होगा। हरियाणा में 6 अक्टूबर को यह यात्रा पेहोवा से शुरू होगी और 7 अक्टूबर को करनाल में सम्पन्न हो जाएगी।


Top News view more...

Latest News view more...