Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

धान बंदी को लेकर सुरजेवाला का धरना, खट्टर और दुष्यंत चौटाला को हिटलर शाही शासक करार दिया

Written by  Arvind Kumar -- May 25th 2020 03:34 PM
धान बंदी को लेकर सुरजेवाला का धरना, खट्टर और दुष्यंत चौटाला को हिटलर शाही शासक करार दिया

धान बंदी को लेकर सुरजेवाला का धरना, खट्टर और दुष्यंत चौटाला को हिटलर शाही शासक करार दिया

गुहला चीका। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एसडीएम कार्यालय गुहला के समक्ष धान बंदी को लेकर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सुरजेवाला भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की खट्टर सरकार उतरी हरियाणा के कैथल और कुरुक्षेत्र से दुश्मनी निकाल रही है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और जेजेपी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। उन्होंने खट्टर और दुष्यंत चौटाला को हिटलर शाही शासक करार दिया। Congress Leader Surjewala stage protest, Attacks on Haryana Govtकांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गुहला चीका के किसानों को खट्टर सरकार तबाह कर रही है। गुहला-चीका में धान की खेती पर पाबंदी तानाशाही हुक्मनामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेजेपी के अंग्रेजों से बदतर कानून है। सुरजेवाला ने कहा कि दादूपुर नलवी नहर किसानों के लिए जीवन वाहिनी सिद्ध होती। उन्होंने आरोप लगाया कि नहर बनाने की जगह सरकार इसे बंद करने पर लगी हुई है। उन्होंने सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी अभी तक हरियाणा को ना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर को जिम्मेदार ठहराया। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...